फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is full of hatred against opposition says Akhilesh Yadav.

भाजपा सरकार को विरोध व असहमति से एलर्जी, वह विपक्ष के प्रति असहिष्णु : अखिलेश यादव

Fri, 07 Feb 2020 05:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Feb 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
BJP is full of hatred against opposition says Akhilesh Yadav.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि शांतिपूर्वक धरना देना लोगों का सांविधानिक अधिकार है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी सरकार को असहमति और विरोध से एलर्जी है। वह विपक्ष के प्रति असहिष्णुता का प्रदर्शन करती है। हर मंच से गोली की बात करने वाले सांविधानिक मूल्यों की बात कब करेंगे?

विज्ञापन


जारी बयान में उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के बिलरियागंज इलाके में जो हुआ,  उससे यूपी पुलिस का चेहरा बेनकाब हुआ है। पुलिस ने वहां बर्बरता की सभी हदें पार कर दी हैं। शांतिपूर्ण आंदोलन कर रही महिलाओं पर बेरहमी से लाठीचार्ज करना और पथराव करना किस ट्रेनिंग का हिस्सा है?
विज्ञापन


लखनऊ में भी घंटाघर में शांतिपूर्ण धरना दे रही महिलाओं के साथ भी पुलिस का व्यवहार क्रूरतापूर्ण है। भाजपा सरकार के विरोध में आए लोगों पर प्रशासन जुल्म ढा रहा है। उनकी गिरफ्तारी और जुर्माने की नोटिस जारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रदर्शनकारियों का लगातार हो रहा उत्पीड़न'

उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में एक हजार लोगों को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि उन पर क्यों न कार्रवाई की जाए? प्रयागराज, वाराणसी और अन्य जिलों में भी प्रदर्शनकारियों का उत्पीड़न हो रहा है।

उन्होंने कहा, शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शनों में महिलाओं की भागीदारी प्रशासन को चुनौती लगती है। प्रशासकीय मशीनरी और भाजपा नेता इस संबंध में तरह-तरह की खबरें फैला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed