यूपी में मोदी की महारैली से दो निशाने साधेगी भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में काशी की नुमाइंदगी करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के एक साल के कामकाज का ब्योरा लेकर श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में जनता से सीधे मुखातिब होंगे।
पीएम ब्रज क्षेत्र से यूपी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। 25 मई को होने वाली इस रैली में पूरे प्रदेश से लगभग दो लाख कार्यकर्ता जुटेंगे। काशी क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता भी इस रैली में शामिल होंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय के मुताबिक प्रदेश संगठन ने सभी आठ क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों, यूपी के सभी सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को इस रैली में शामिल होने को कहा है।
मोदी यहां ‘मिशन यूपी-2017’ के लिए हिंदुत्ववादी संगठन को जीत का मंत्र देने के साथ ही भूमि अधिग्रहण विधेयक पर सरकार का पक्ष रखेंगे।
पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा जनकल्याण पर्व
उधर, भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज के अनुसार 26 से 31 मई तक पूरे प्रदेश में जनकल्याण पर्व मनाया जाएगा। इसके तहत भाजपा के सभी सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में काम करेंगे और केंद्र सरकार की एक साल की उपलब्धियों को जनता को बताएंगे।
बहरहाल, पार्टी सूत्रों की मानें तो मथुरा रैली के जरिये भाजपा ने एक तीर से दो निशाना साधने की तैयारी की है। पहला पश्चिमी यूपी के किसानों से रैली के माध्यम से संवाद कर भूमि अधिग्रहण बिल पर उनकी दुविधा दूर करना और दूसरा अयोध्या, मथुरा और काशी में पार्टी की पकड़ मजबूत बनाना।
पिछले हफ्ते अयोध्या के पास फैजाबाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक में भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ‘मिशन यूपी’ को लेकर लंबी चर्चा हुई थी।