फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is committed for construction of Ram temple says Dr Mahendra Nath Pandey.

राम मंदिर के लिए भाजपा संकल्पबद्ध, कानून के जरिए होगा निर्माण : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

Sun, 09 Jun 2019 12:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Jun 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
BJP is committed for construction of Ram temple says Dr Mahendra Nath Pandey.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसका इस मुद्दे पर नीति और दृष्टिकोण स्पष्ट है। कानून-सम्मत रास्ते से मंदिर का निर्माण होगा। केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे डॉ. पांडेय पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


बेरोजगारी से निपटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केंद्र सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। युवाओं के हुनर का प्रमाणीकरण करने और उन्हें उच्चस्तरीय जानकारी देने के लिए मुंबई में सिंगापुर की तर्ज पर 250 करोड़ रुपये से ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल’ की स्थापना होगी।
विज्ञापन


देश के अन्य राज्यों में भी ऐसे ही तीन अन्य उच्चस्तरीय संस्थान खोले जाएंगे। इनमें युवाओं के हुनर को निखारा जाएगा और उन्हें रोजगार मुहैया कराने में मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी कौशल विकास मंत्रालय की प्राथमिकता में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उप चुनाव में सभी 12 सीट जीतेगी भाजपा

उन्होंने विधानसभा उप चुनाव वाली सभी 12 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया। कहा, सपा-बसपा एक साथ लड़ें या अलग-अलग वह न सिर्फ अपनी जीती सीटें जीतेंगे, बल्कि रामपुर और अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट भी जीतेंगे। जहां से क्रमश: सपा के मो. आजम खां व बसपा के रितेश पांडेय विधायक थे।

उन्होंने राहुल गांधी के वायनाड में पीएम मोदी को नफरत बांटने वाला बताने पर कहा कि वे अमेठी हार गए तो क्या वहां भी भाजपा नफरत बांट रही थी। अमेठी में उनकी हार का कारण वादाखिलाफी है। जब उनसे यह पूछा गया कि अखिलेश यादव ने महादेवा मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद कहा कि वह भाजपा की तरह दिखावा नहीं करते। इस पर पांडेय ने कहा कि अखिलेश का बयान ही दिखावा है। फिर भी उन्होंने रुद्राभिषेक तो किया, इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं।

अलीगढ़ घटना के दोषियों को दिलाएंगे कड़ी सजा

पांडेय ने अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम की हत्या की निंदा करते हुए कहा है कि इसे कानून-व्यवस्था से जोड़ना ठीक नहीं है। योगी शासन में यूपी की कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है। व्यक्तिगत रंजिश या दूषित मानसिकता से ग्रस्त लोगों की तरफ से की जाने वाली वारदातों को सरकार की प्रशासनिक क्षमता से नहीं जोड़ना चाहिए।

कहा कि अलीगढ़ की घटना के दोषियों को फास्ट ट्रैक न्यायालय के जरिये कड़ी सजा दिलाई जाएगी। कहा, पहले की सरकारें अपराधियों की जाति व वर्ग को देखकर कार्रवाई करती थीं, लेकिन भाजपा सरकार के लिए अपराधी सिर्फ अपराधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed