फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is a threat to democracy says akhilesh yadav.

कोई नया संकट पैदा करने की रणनीति बनाने में जुटी है भाजपा: अखिलेश यादव

Mon, 18 Jun 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jun 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
BJP is a threat to democracy says akhilesh yadav.
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबांमटुकी के साथ अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से लोकतंत्र को बड़ा खतरा है। वह देश को अधिनायकशाही की ओर ले जा रही है। भाजपा कोई नया संकट पैदा करने की रणनीति बनाने में जुटी है। अगर लोकतंत्र नहीं बचेगा तो स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्य भी नहीं बचेंगे।

विज्ञापन


अखिलेश से सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबांमटुकी ने भेंट करके राजनीतिक हालात पर चर्चा की। उन्होंने अखिलेश को अरुणाचल आने का निमंत्रण भी दिया। सपा अध्यक्ष से उत्तराखंड सपा के पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत, अतुल शर्मा, तजिन्द्र सिंह, राजेन्द्र सब्बरवाल तथा भगवत सरन कुठारी ने भी मुलाकात की।
विज्ञापन


पीलीभीत के नानकमता साहिब गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा मुहाबा सिंह के साथ सरदार जसवीर सिंह, हरजिंदर सिंह तथा कुलवंत सिंह ने सपा अध्यक्ष को सरोपा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अखिलेश यादव ने साफ किया कि लड़ाई बड़ी है, समय कम है। सपा राजनीति को नई दिशा में ले जाना चाहती है। वर्तमान राजनीतिक स्थितियों में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आगाह किया कि भाजपा की मंशा जनता को सामाजिक संकटों में उलझाने की है। समाज में नफरत फैलाकर भाजपा राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति में लगी है। जनता को अच्छे और बुरे का अंतर बताना हमारा कर्तव्य है। उत्तराखंड की पांचों संसदीय क्षेत्रों में सपा लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उत्तराखंड नगर निगम के चुनावों में भी सपा भागीदारी निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed