फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP increased two lakh voters, working on mission 80 seats.

Lucknow: भाजपा ने करीब सवा दो लाख मतदाता बढ़ाए, मंत्री, विधायक और सांसद पहुंचे घर घर

Mon, 27 Nov 2023 10:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Nov 2023 10:52 AM IST
सार

भाजपा ने यूपी में मिशन 80 को पूरा करने के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत चलाए गए कार्यक्रम में सवा दो लाख नए मतदाता बनाने के लिए आवेदन पत्र भरवाए हैं। इसके लिए घर-घर दस्तक दी।

विज्ञापन
BJP increased two lakh voters, working on mission 80 seats.
लखनऊ के कैंट में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने खुद परिवारों से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 25-26 नवंबर को चलाए गए विशेष अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने करीब सवा दो लाख नए मतदाता बनाने के आवेदन पत्र भरवाए हैं। मंत्री, विधायक और सांसदों के साथ तमाम बड़े पदाधिकारियों ने मतदाता बढ़ाने के लिए घर घर दस्तक दी।

विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय को मिली सूचना के मुताबिक दो दिन में नए मतदाता बनवाने, नाम और पते में संशोधन के अधिक आवेदन पत्र भरवाए गए हैं। पार्टी ने संदिग्ध मतदाताओं के नाम हटवाने पर भी पूरा जोर दिया है। पार्टी ने सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को वोटर चेतना अभियान की फोटो एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। तभी सक्रियता मानी जाएगी। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों से संवाद कर अभियान की मॉनिटरिंग की। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र मतदाता की पहुंच से ज्यादा दूर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - किसान-मजदूरों ने दिखाई ताकत, सरकार की नीतियों की मुखालफत की, ईको गार्डन में तीन दिन रहेगा महापड़ाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: 5 राज्यों के चुनाव बीतते ही शुरू हो जाएंगे दांव-पेंच, कांग्रेस को लेकर सशंकित हैं क्षेत्रीय दल


चार से पांच प्रतिशत मतदान बढ़ाने पर जोर
भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि वोटर चेतना अभियान के जरिये चार से पांच प्रतिशत मतदाता बढ़ाने पर जोर है। उनका मानना है कि यदि इतने मतदाता बढ़ गए तो लोकसभा चुनाव में मिशन 80 का लक्ष्य आसान हो जाएगा।

एक एक मतदाता का डाटा जुटाया
भाजपा की बूथ कमेटियों ने प्रत्येक बूथ पर विशेष शिविर में मिले आवेदन पत्रों से एक एक आवेदक का नाम, पता, मोबाइल नंबर जुटाया है। बूथ कमेटी के सदस्य अब इन आवेदकों से लगातार संपर्क और समन्वय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed