फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP increased 12 percent in Nagar Panchayat in Uttar Pradesh.

निकाय चुनाव: नगर पंचायत में भाजपा को 12 फीसदी की बढ़त, सपा और बसपा की ये रही स्थिति, निर्दलीय भी हुए प्रभावित

Sun, 14 May 2023 09:45 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 May 2023 09:45 AM IST
सार

यूपी के नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की ताकत बढ़ी है जबकि सपा व बसपा की घटी है। इन चुनाव में सपा को चार तो बसपा को साढ़े तीन फीसदी सीट का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
BJP increased 12 percent in Nagar Panchayat in Uttar Pradesh.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को जबर्दस्त बढ़त मिली है। भाजपा को करीब 12 फीसदी अधिक सीटें मिली हैं। जबकि सपा को चार फीसदी और बसपा को साढ़े तीन फीसदी का नुकसान हुआ है। वर्ष 2017 में नगर पंचायत अध्यक्ष के 438 पद पर चुनाव हुए थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 544 हो गई।

विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर वर्ष 2017 में भाजपा ने 100 सीटें जीतें थीं। यह कुल सीटों का 22.83 प्रतिशत था। वर्ष 2023 में 189 (34.74%) सीटों पर विजय मिली है। वहीं, रालोद 3 (0.63%) सीट से बढ़कर 7 (1.29%) सीट पर पहुंच गई। जबकि सपा 83 (18.95%) से घटकर 78 (14.34%) सीटों पर आ गई है। बसपा 45 (10.27%) से घटकर 36 (6.62%) पर पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आहिस्ता-आहिस्ता बदल रही है मुस्लिम राजनीति: किसी एक दल के पिछलग्गू न होने का दिया संदेश, भाजपा को भी जिताया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा के पूर्वाभ्यास में सफल रहे योगी, चुनाव की कसौटी पर खरे उतरे भाजपा और योगी सरकार


कांग्रेस 17 (3.88%) से घटकर 13 (2.39%) पर पहुंच गई। इसी तरह आम आदमी पार्टी दो सीट से बढ़कर छह सीट पर पहुंच गई। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिम (एआईएमआईएम) एक से बढ़कर दो और फॉरवर्ड ब्लॉक एक और राष्ट्रीय जनता दल दो से बढ़कर तीन हो गई। वहीं, निर्दलीय 41.55 प्रतिशत से घटकर 35.29 प्रतिशत सीट पर आ गई है।


नगर पंचायत सदस्यों की संख्या भी हुई कम
वर्ष 2017 में नगर पंचायत सदस्यों की संख्या 5,434 थी। इस बार बढ़कर 7,178 हो गई है। चुनाव आयोग की रात 11 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के पिछली बार के 664 (12.22%) सदस्य थे। इस बार इनकी संख्या बढ़कर 1396 (19.45%) हो गई है। इसी तरह सपा के सदस्य 453 से 483 हो गए लेकिन कुल सदस्य संख्या में वह 8.34% से घटकर 6.73% पर आ गई है।

बसपा के 218 (4.01%) से घटकर 213 (2.97%), कांग्रेस के 126 (2.32%) से घटकर 77 (1.07%) पर पहुंच गई। इसी तरह आम आदमी पार्टी के 19 से बढ़कर 61, एआईएमआईएम के 6 से बढ़कर 22, फॉरवर्ड ब्लाक के 13 से घटकर आठ पर पहुंच गई। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी एक सीट पर इस बार भी बरकरार रही। 

पिछली बार माकपा एक सीट पर थी और इस बार भाकपा ने तीन सीट जीत ली है। राजद के छह से घटकर तीन पर पर पहुंच गई है। शिवसेना का पिछली बार एक सदस्य था, इस बार कोई सदस्य नहीं है। इसी तरह निर्दलीयों की संख्या 71% से घटकर 66.92% पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed