फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP: High command's order - desist from show of power and rhetoric, Amit Shah met both Deputy CMs

भाजपा: हाईकमान का फरमान- शक्ति प्रदर्शन और बयानबाजी से आएं बाज, दोनों डिप्टी सीएम से मिले अमित शाह

Sat, 27 Jul 2024 10:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Jul 2024 10:01 PM IST
सार

यूपी भाजपा में मचे घमासान पर केंद्रीय नेतृत्व ने सख्त नाराजगी जताई है। सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने दोनों डिप्टी सीएम से मिलकर अपने काम पर ध्यान रखने की नसीहत दी है। 
 

विज्ञापन
BJP: High command's order - desist from show of power and rhetoric, Amit Shah met both Deputy CMs
यूपी भाजपा से जुड़े नेता। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी भाजपा में मचे घमासान को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कड़ी नाराजगी जताई है। हाईकमान ने पार्टी के सभी मंत्रियों और विधायकों को सार्वजनिक बयानबाजी और शक्तिप्रदर्शन जैसी स्थिति पैदा करने से बाज आने का फरमान भी सुनाया है। पार्टी हाईकमान की ओर से सभी नेताओं से यह भी कहा गया है कि मनभेद और मतभेद का सार्वजनिक प्रदर्शन करने की आदत पर लगाम लगाएं। सभी मंत्री अपने-अपने काम काज पर ध्यान दें, किसी दूसरे के कामकाज में दखलअंदाजी न करें।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में बुलाई गई दो दिवसीय मुख्यमंत्री की बैठक शुरू होने से पहले उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। दोनों नेताओं की अमित शाह से मुलाकात हुई। सूत्रों की माने तो पहले अमित शाह ने दोनों डिप्टी से सीएम से बात की। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूद में यूपी के हालात पर चर्चा हुई है। दोनों डिप्टी सीएम ने अपने-अपने पक्ष रखे। इस पर उन्हें आपस से मिल जुलकर काम करने के साथ ही 10 विधानसभा के लिए होने वाले उप चुनाव में जुटने को कहा गया है।
विज्ञापन


उधर मुख्यमंत्री की आज शीर्ष नेतृत्व के किसी नेता से अकेले में मुलाकात तो नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने यूपी भवन में करीब एक घंटे से तक सीएम योगी से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच यूपी की ताजा सियासी हालात पर चर्चा हुई है। सूत्रों का कहना है कि सीएम की भले ही शीर्ष नेतृत्व से अकेले में मुलाकात नहीं हुई, लेकिन बीएल संतोष ने सीएम के साथ हुई बातचीत का ब्योरा शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा है। इसके बाद ही हाईकमान ने सभी नेताओं को सार्वजनिक रूप से बयानबाजी न करने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी, शाह नड्डा से मिल सकते हैं सीएम
मुख्यमंत्री रविवार को सुबह पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि शनिवार को नीति आयोग और मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम की मुलाकात तो तीनों नेताओं से हुई है, लेकिन यूपी के संदर्भ में बातचीत के लिए योगी रविवार को तीनों से नेताओं से मिल सकते हैं। जिसमें 10 विधानसभा के लिए होने वाले उप चुनाव समेत अन्य मसलों पर चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed