फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP has most number of criminals says Akhilesh Yadav.

भाजपा में सर्वाधिक अपराधी, उसे अदालत पर भरोसा नहीं : अखिलेश यादव

Tue, 14 Jul 2020 01:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Jul 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
BJP has most number of criminals says Akhilesh Yadav.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने न सिर्फ अपराधियों को पनाह दी है, बल्कि अपराधों को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा अपराधी भाजपा में ही हैं। प्रदेश में हुए फर्जी एनकाउंटरों से अपराधी तो डरे नहीं, लेकिन निर्दोष जरूर डर गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर भाजपा को अदालत पर भरोसा क्यों नहीं है?

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि सपा हमेशा अपराधियों के खिलाफ रही है। सपा सरकार में कभी भी अपराधियों को प्रश्रय नहीं दिया गया। लेकिन भाजपा सत्ता के मद में कानूनी प्रक्रिया से बाहर जाकर पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है। इससे अपराधों पर रोक नहीं लग सकती। जब तक भाजपा अपने बचाव में दूसरों को फंसाने की रणनीति पर काम करती रहेगी, तब तक सुशासन नहीं स्थापित हो सकता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की ‘ठोको नीति’ से अपराध बढ़ते जा रहे हैं। अपनी विफलता पर चर्चा करना भाजपा नेतृत्व को रास नहीं आता है। गुमराह करना, भाजपा अपनी सफलता समझती है। यही अंतर भाजपा और सपा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को जनता की भूख से लेना-देना नहीं

अखिलेश ने भाजपा पर नफरत फैलाने और समाज को बांटकर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि यह लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं के खिलाफ है। सरकार की जिम्मेदारी है कि समाज में सभी के साथ बराबरी का व्यवहार होना चाहिए। जाति के आधार पर निर्णय करने से समाज में असंतोष बढ़ता है। सपा हमेशा सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है। भाजपा को बस सत्ता की भूख है, जनता की भूख से उसका कुछ लेना-देना नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed