फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP government should not make fun of poor people: Akhilesh

गरीब की आह का मजाक न बनाएं भाजपा सरकार: अखिलेश

Wed, 14 Oct 2020 09:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Oct 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
BJP government should not make fun of poor people: Akhilesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता के अहंकार में वह जनता का उत्पीड़न करने लगी है। किसानों के हाथ में कटोरा देकर भाजपा सरकार ने अयोध्या में पुण्य कार्य के नाम पर उनकी जमीन हड़प ली। महिलाओं को अंतत: कटोरा चम्मच लेकर प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ा। सरकार गरीब की आह का मजाक न बनाए।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने बुधवार को बयान में कहा कि भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों के प्रति दमनकारी नीतियों पर उतर आई है। गरीबों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति उसका रवैया असंवेदनशील है। सत्ता के अहंकार में वह जनता का उत्पीड़न करने लगी है। इससे वह अलोकप्रियता के साथ लोगों के आक्रोश का भी शिकार हो रही है। अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए गरीब किसानों को भूमि का पर्याप्त मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिग्रहीत जमीन के बदले सर्किल रेट बढ़ाकर 6 गुना मुआवजा सरकार को देना चाहिए पर वह अपनी हठधर्मी पर अड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों पर सत्ताधीशों या उनके संरक्षितों का जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा है। मवाना भाजपा नगर अध्यक्ष की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसनेमहिला का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा, झांसी में शहर के बीच 10-15 दरिंदों ने छात्रा से गैंगरेप की हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दिया। गोंडा में दलित बहनों पर एसिड हमले की अमानवीय घटना घटी। गोरखपुर में किशोरी की हत्या हुई और प्रतापगढ़ में छेड़खानी से तंग किशोरी ने कुंए में कूद कर अपनी जान दे दी। आगरा में लड़की के साथ रेप का मुकदमा देर से दर्ज किया गया। हापुड़ में छेड़छाड़ के विरोध में युवती की हत्या हुई। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में प्रारंभ की गई 1090 और यूपी डायल 100 नंबर जैसी कारगर सेवाओं को निष्प्रभावी बनाकर भाजपा राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में जनहित का हनन कर रही है। लगता है हाथरस व दूसरी घटनाओं से भी पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। दरिंदों को पुलिस का खौफ नहीं है, पुलिस का इकबाल प्रदेश से खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed