फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP gives opportunity to every worker to move forward

Lucknow News: हर एक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका देती भाजपा

Sat, 30 Nov 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 30 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
BJP gives opportunity to every worker to move forward
श्रावस्ती। भाजपा कार्यालय भिनगा में शुक्रवार को सक्रिय सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण की जिला कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने की। इस दौरान मुख्य रूप से जिला चुनाव अधिकारी व कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी डॉ. प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसमे हर एक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जनहित व लोक कल्याणकारी कार्यों की बदौलत आज संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। इस गौरव में जमीनी स्तर के हर एक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को संगठन के महापर्व के रूप में मनाना है। सदस्यता अभियान में सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन, नमो एप्प, क्यूआर कोड और फॉर्म भरने की चार व्यवस्था थी। अब उन्ही में से हम को अच्छे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाते हुए सक्रिय सदस्य बनाना है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है जहां अपने कार्यों के आधार पर बूथ, मंडल और जिला स्तर के पदों के लिए पर्चा दाखिल कर संगठन पर्व चुनाव में भाग लेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री व जिला सदस्यता प्रमुख दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, संजू तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबिका वर्मा, मंडल चुनाव अधिकारी सहित सदस्यता प्रमुख व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed