फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp follows new strategy in membership campaign.

अब भाजपा को सताने लगी अटल की याद!

Sun, 23 Nov 2014 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Nov 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
bjp follows new strategy in membership campaign.

पिछले कुछ महीने से अटल बिहारी वाजपेयी को नेपथ्य में धकेल रही भाजपा को अब उनकी याद सताने लगी है। सूबे में दो करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल करने के लिए पार्टी एक बार फिर अटल की शरण में पहुंच गई है।

विज्ञापन


पार्टी के लोग सूबे में 13 नवंबर को पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत के दौरान मंच पर बैकड्रॉप में भले ही अटल का नाम और चेहरा लगाना भूल गए हों, लेकिन अब उन्हें अटल की जरूरत महसूस होने लगी है।
विज्ञापन


पार्टी ने तय किया है कि अटल के जन्मदिन 25 दिसंबर पर प्रत्येक मतदान केंद्र तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। लोगों से अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देकर उनके काम और सपनों को पूरा करने के लिए भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणनीतिकारों ने चलाया दिमाग!

bjp follows new strategy in membership campaign.

25 दिसंबर के बाद भी कार्यकर्ता गांव-गांव व घर-घर जाकर लोगों से अटल की पार्टी से जुड़ने की अपील करेंगे। इस दौरान ‘अटल के सपनों का भारत’ विषय पर संगोष्ठियों के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी होंगे।

पार्टी को अटल की याद आने की वजह भी है। भाजपा के रणनीतिकार जानते हैं कि सूबे में दो करोड़ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना हंसी-खेल नहीं है।

इसके लिए उन्हें जी-तोड़ मेहनत करनी होगी। इन दो करोड़ सदस्यों में 50 लाख लोगों को बहियों के जरिये यानी घर-घर जाकर सदस्य बनाना है।

यह काम भी बहुत आसान नहीं है। इसीलिए पार्टी के रणनीतिकारों ने अटल के नाम का सहारा लेने का फैसला किया है। उन्हें पता है कि भले ही स्वास्थ्य कारणों से वाजपेयी सक्रिय राजनीति में न हों लेकिन उत्तर प्रदेश के लोगों में उनका महत्वपूर्ण स्थान और सम्मान है। लोगों का लगाव भी उनसे है। इसलिए उनके नाम के सहारे लोगों को जोड़ना आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed