फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp focuss on moradabad riots

मुरादाबाद दंगे पर SP से दो-दो हाथ करेगी BJP

Tue, 08 Jul 2014 10:11 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Jul 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
bjp focuss on moradabad riots

भाजपा ने सोमवार को ऐलान किया कि सपा सरकार से अब सड़कों पर दो-दो हाथ किए जाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मुरादाबाद को संघर्ष का केंद्र बनाया जाएगा।

वहां शासन-प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रहा। वर्ग विशेष के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। सोमवार को सदन में भी भाजपा ने सपा सरकार की जमकर आलोचना की।

जांच दल की रिपोर्ट पर क्या बोले वाजपेयी?

bjp focuss on moradabad riots

भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. वाजपेयी ने मुरादाबाद भेजे गए जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि कांठ के निकट अकबर चैदरी (नया गांव) में जाटव समाज के मंदिर पर पांच साल से अधिक समय से लाउडस्पीकर लगा हुआ था और लगातार बजता था।

ढाई महीने पहले लाउडस्पीकर खराब हो गया था। मरम्मत के बाद जब उसे लगाने की कोशिश हुई लेकिन गांव के एक वर्ग के लोगों ने लगाने नहीं दिया।

सांसद सर्वेश सिंह ने 16 जून को लाउडस्पीकर लगवाया तो पुलिस ने जाकर उतरवा दिया। उन्होंने कहा कि गांव में मुस्लिम समाज के तीन धर्म स्थल बने हुए हैं। उनकी मीनारों पर दो से चार लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। फिर, जाटव समाज के मंदिर में इस पर आपत्ति का क्या आधार है ?

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा को भी मुद्दा बनाएगी भाजपा

bjp focuss on moradabad riots

उन्होंने कहा कि कांठ में ही मुस्लिम समाज का एक नया धार्मिक स्थल निमार्णाधीन है। उस पर रोक क्यों नहीं लगी? सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि कोई नया धर्म स्थल बिना शासन की पूर्व अनुमति के नहीं बन सकता है।

कांठ के विधायक अनीसुरर्हमान गांव के दलितों पर रमजान के दौरान लाउडस्पीकर नहीं बजाने का दबाव बनाते हैं, क्या यह न्याय संगत है।

वहीं डॉ. वाजपेयी ने कहा उनकी पार्टी पीसीएस परीक्षा में अनियमितताओं को मुद्दा बनाएगी। कहा कि पीसीएस 2011 में कुल 389 अभ्यार्थी सफल हुए है। इनमें ओबीसी में चयनित 86 अभ्यर्थियों में 50 छात्र एक जाति विशेष (यादव) के हैं।

विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता बने पुलिस कप्तान

bjp focuss on moradabad riots

भाजपा अध्यक्ष ने मुरादाबाद के एसएसपी धर्मवीर यादव, एएसपी (ग्रामीण) अनिल कुमार और सीओ राहुल पर सपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप लगाया।

सपा नेताओं के प्रति उनकी ‘स्वामी भक्ति’ का उदाहरण इससे मिल सकता है कि कांठ थाने में बवाल से पहले गिरफ्तार किए गए 62 लोगों को मुंह पर जूते, चप्पल, डंडों से मारा, गालियां दीं और व्यक्तिगत पर अपमानित करने में कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed