{"_id":"d367ca6aeed8bb947115db4bbdafc236","slug":"bjp-focus-on-up-and-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के 'पानी' से ही खिलेगा केंद्र में 'कमल'!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के 'पानी' से ही खिलेगा केंद्र में 'कमल'!
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 08 Sep 2013 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी से सीटें बढ़ाने की चिंता से जूझ रही भाजपा ने पूर्वांचल में फिर से कमल खिलाने की कोशिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसके लिए शनिवार से इस इलाके में बैठकों व प्रशिक्षण का सिलसिला शुरू हो रहा है। बैठकों में स्थानीय कार्यकर्ताओं से उन संकटों के बारे में बातचीत होगी, जिनके कारण पार्टी की स्थिति खराब हुई है।
प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं के साथ इन संकटों से निजात के उपायों पर विचार-विमर्श होगा और कामकाज के तौर-तरीकों की जानकारी दी जाएगी।
प्रदेश के लिए बनी भाजपा चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी शनिवार को गोरखपुर जा रहे हैं। वह पूर्वांचल में तीन दिन रहेंगे। शनिवार को वे गोरखपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
इसके अगले दिन 8 सितंबर को देवरिया और 9 सितंबर को मऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठकें होंगी। अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गया है।
विज्ञापन
लगभग दस साल से सत्ता से बाहर भाजपा के नेताओं को लग रहा है कि इस बार दिल्ली की सत्ता पर उनका कब्जा हो सकता है। उन्हें यह भी पता है कि इस बार अगर चूके तो फिर लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
यूपी से ही उम्मीद: भाजपा के नेताओं को यह बात अच्छी तरह पता है कि दिल्ली में सरकार बनाने का सपना पूरा करने के लिए यूपी से सीटों की संख्या बढ़ाना पहली शर्त है। इसलिए पार्टी के रणनीतिकारों का ध्यान उन इलाकों पर फोकस हो गया है जहां पहले कभी कमल ही कमल खिलता रहा है। पूर्वांचल का इलाका भाजपा के लिए बेहद उम्मीदों वाला रहा है।
इस इलाके में इलाहाबाद, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज, जौनपुर से लेकर देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, बांसगांव, बस्ती, संतकबीरनगर सहित कई सीटों पर पार्टी का झंडा फहरा चुका है, पर इस समय इस इलाके में सिर्फ चार सीटें गोरखपुर, बांसगांव, आजमगढ़ व वाराणसी ही भाजपा के पास हैं। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि मेहनत करके इन सीटों पर फिर भाजपा का कब्जा हो सकता है।