फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP eyes on Panchayat eletion of Uttar Pradesh.

यूपी के पंचायत चुनाव पर भाजपा की नजरें, प्रवासी मजदूरों को भी रिझाने पर काम

Fri, 22 May 2020 03:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 May 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
BJP eyes on Panchayat eletion of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

भले ही पंचायत चुनाव को लेकर अभी तस्वीर साफ न हो पर भाजपा ने कोरोना संकट के मद्देनजर चलाए जा रहे सेवा कार्यों के साथ इन चुनावों पर भी निगाहें टिका दी हैं। बूथ अध्यक्षों से लेकर प्रभारियों तक को भाजपा के लिहाज से चुनावी जमीन को उपजाऊ बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पिछले दिनों मंडल अध्यक्षों तक से संवाद कर इस बारे में उन्हें निर्देश व सुझाव दिए। मंडलों तक चल रही बैठकों में भी यही मुद्दा प्रमुख रहा। उनसे कहा गया है कि वे सेवाकार्यों के साथ ही बूथ अध्यक्षों व बूथ कमेटियों के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव के लिहाज से समीक्षा कर लें। यदि कहीं लोकसभा व विधानसभा चुनाव से भिन्न मतदान केंद्र हैं तो उसके लिए कमेटी गठित कर ली जाए।
विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, मंडल अध्यक्षों तक चल रही ऑनलाइन बैठकों में मनरेगा में बजट बढ़ाने के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के घोषित पैकेज पर भी फोकस किया जा रहा है। लोगों को समझाया जा रहा है कि इससे गांवों और ग्रामीणों के आत्मनिर्भर बनने का रास्ता खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

भाजपा ने कोरोना संकट के चलते गांव लौटे प्रवासी मजदूरों की लामबंदी पर भी नजर टिकाई है। उसे पता है कि प्रवासी मजदूर पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसीलिए मंडल व बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने गांव में लौटे प्रवासी मजदूरों के भोजन-पानी व रोजगार की चिंता करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed