फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP executive meet on Panchayat and assembly election in Lucknow.

भाजपा कार्यसमिति का फैसला: पार्टी का कोई भी पदाधिकारी या उसके परिवार का सदस्य नहीं लड़ेगा पंचायत चुनाव

Mon, 15 Mar 2021 05:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Mar 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
BJP executive meet on Panchayat and assembly election in Lucknow.
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मौजूद रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala

भारतीय जनता पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी का कोई भी पदाधिकारी या उसके परिवार का सदस्य पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगा। अगर वह पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनता है तो उसे पद का मोह छोड़ना पड़ेगा। बैठक में पंचायत चुनाव व प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई और तय किया गया कि पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और जनता से समर्थन मांगेंगे।

विज्ञापन


सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यसमिति का उद्घाटन किया। बैठक को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, गरीब मां की कोख से पैदा हुआ व्यक्ति भाजपा में ही अध्यक्ष व प्रधानमंत्री बन सकता है। भाजपा का कार्यकर्ता पद व कद की सीमा से परे है, उसे इसमें बांधा नहीं जा सकता। आगे कहा कि, कहा कि व्यक्ति कद उसके पद के कारण बड़ा नहीं होता बल्कि उसकी कृतियों के कारण होता है। कहा कि निःस्वार्थ भाव से परिश्रम करे, इसी से प्रतिष्ठा हासिल होती है। उसे सम्मान हासिल होगा जो पद पर बैठे व्यक्ति को शायद ही अर्जित हो। इसलिए मांगना नहीं परिश्रम करते रहना चाहिए। भाजपा अन्य पार्टियों से अलग है, कुछ एक दो लोगों की वजह से भाजपा का मूल्यांकन नहीं हो सकता। आज हम विश्व के सबसे बड़े दल हैं। 
विज्ञापन


रामजन्मभूमि आंदोलन ने पार्टी को पहुंचाया घर-घर- राजनाथ
अटल जी जनसंघ के अध्यक्ष थे तो कोई सोच नहीं सकता था कि हम सरकार बनाएंगे। आज चप्पा-चप्पा भाजपा का हमारा नारा चरित्रार्थ हुआ है। हम अटल जी के नाम पर आगे बढ़े थे, संविदा सरकार, फिर जनता पार्टी की सरकार फिर राम जन्मभूमि आंदोलन में घर-घर हमारी पार्टी के प्रति विश्वास ने हमारा जनाधार बढ़ाया। 1991 में हम पहली बार स्पष्ट बहुमत की सरकार बना सके। उसके बाद आज दूसरी बार 2017 में योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। भाजपा सत्ता हासिल करने वालों का झुंड नहीं है, हम जीवंत राजनैतिक संगठन हैं। हमारा अपना राजनैतिक दर्शन है, किसी भी अन्य दल यहां तक कि कम्युनिस्ट पार्टी का भी दर्शन नहीं है। बहुत सी पार्टियां टूटी हैं, भाजपा में टूट नहीं हुई। यह हमारे दर्शन की दिशा व दृष्टि जो एकात्म मानववाद से प्रेरित है से मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जी ने लॉकडाउन लगाकर एक-एक व्यक्ति की चिंता की- राजनाथ
कोरोना में 100 के करीब लोगों की मौत हुई थी, हमने लॉकडाउन की घोषणा की। बहुत से अर्थशास्त्रियों ने इसके दुष्परिणाम पर आगाह किया। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी ने एक-एक व्यक्ति की चिंता की। जब प्रवासी श्रमिकों का पलायन शुरू हुआ तो प्रधानमंत्री जी को सर्वाधिक कष्ट हुआ। हमने गरीबों को मुफ्त राशन और संसाधनों की व्यवस्था की। तब कांग्रेस के एक बड़े नेता ने मुझसे कहा कि यह भाजपा ही कर सकती है। क्वाड की बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की तारीफ की। हमने दुनिया की कुल वैक्सीन्स का 60 प्रतिशत का उत्पादन किया है। हम दुनिया के 70% देशों को वैक्सीन मुहैया करा रहे हैं। लोग सवाल उठाते हैं कि अपने देश के लोगों की बजाय मोदी जी दूसरे देशों को वैक्सीन मुहैया करा रहे हैं। मैं यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमने हर एक नागरिक के लिए व्यवस्था की है। इसके लिए किसी भी व्यक्ति को चिंता करने की जरूरत है। 

हम राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रति आग्रही हैं- राजनाथ
हम राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रति आग्रही हैं, केवल सत्ता प्राप्त करने वाली पार्टी नहीं सोच सकती भाजपा ही सोच सकती है। हम पाने शहीदों, बलिदानियों और प्रेरणा देने वाली विभूतियों के बारे में पूरे देश को बताएंगे। 2022 में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ से के 75 सप्ताह हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। पार्टी भी इस अभियान को व्यापक तौर पर मनाएगी। 

हम कोई वादा झूठा नहीं करते- राजनाथ
हम जो संकल्प लेते हैं उसे पूरा करते हैं, हम वादा कोई भी झूठा नहीं करते हैं। धारा 370 की बात हो हर चुनाव में हम उसे दुहराते थे। उसे हमने पूरा किया। तीन तलाक की बात हो, यह कॉमन सिविल कोड की बात हो। इसे हम जाति मजहब के नाम पर नहीं बल्कि इंसान और इंसानियत को मूल में रखकर की है। राम मंदिर का विषय हो, हमने मंदिर भी बनाया और तारीख भी बताई। यह संयोग ही है जब ढांचा गिरा था तब भी भाजपा की सरकार थी और जब मंदिर का शिलान्यास हुआ तो भी भाजपा की ही सरकार है। हम पूरे विश्व को अपना परिवार में कर विश्व कल्याण की भावना से काम करने वाले हैं। हमारी सांस्कृतिक विरासत ही हमारी वैश्विक ताकत है। 

राजीव गांधी ने भ्रष्टाचार को लेकर लाचारी जताई- राजनाथ
कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने लाचारी व्यक्त की कि भ्रष्टाचार के नाते मैं पूरी मदद नहीं कर सकता। हमारे पीएम ने लाचारी नहीं जताई जनधन के खाते खोले और हर व्यक्ति को सीधे मदद की। कहीं भी एक पैसा भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ा। गरीबों को छत दिलाई, आज यूपी में 40 लाख घर बन रहे हैं।हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को आंदोलन में बदला, पीएम ने झाड़ू उठाई तो लोगों ने मजाक बनाया। आज परिदृश्य बदला है डब्ल्यूएचओ भी इसकी तारीफ करता है। हर घर बिजली का अभियान हो या उज्ज्वला योजना यूपी ने सबसे ज्यादा काम किया। योगी जी के नेतृत्व में यूपी ने बहुत अग्रणी भूमिका निभाई है। बाण सागर परियोजना हो या सड़कों का जाल यूपी ने हर मोर्चे पर सफलता अर्जित की है। कानून के मोर्चे पर सरकार सबसे बेहतर काम कर रही है। योगी जी ने जो किया है वो काबिले तारीफ है। हमने राम राज्य की संकल्पना की है वो कानून व्यवस्था को ठीक कर ही संभव है। 

किसानों के लिए सरकार ने बहुत काम किये हैं। मोदी जी किसानों के लिए ही काम कर रहे हैं। बातचीत से ही समाधान संभव है। हमने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का निर्णय लिया है। हम इसपर काम भी कर रहे हैं। एमएसपी को बंद करने का सवाल ही नहीं है। किसान हमारे परिवार का हिस्सा हैं। लोग बैठें उर बात करें, जहां भी सुधार या बदलाव की जरूरत है सरकार किसानों के हित में सबकुछ करेगी। 

आज हम वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हैं। सीमा की सुरक्षा हो या आंतरिक सुरक्षा का मसला। हम किसी भी मामले में कमजोर नहीं हैं। चीन के साथ विवाद की स्थिति में हमारे जवानों के शौर्य व संयम की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। हम पहले किसी पर हमला नहीं करेंगे न ही किसी को अपनी भूमि का इंच भर भी किसी को लेने नहीं देंगे। हम कमजोर देश नहीं दुश्मन की जमीन पर आतंकियों का एयर स्ट्राइक से सफाया करने वाले देश हैं। पन्ना प्रमुख हमारा बॉस है, यह पार्टी अध्यक्ष का भी बॉस है। 2017 में हमने जो भी सीटें जीतीं वह इन्हीं की वजह से है। आज देश आगे बढ़ रहा है, प्रदेश इसमें बहुत अधिक भूमिका निभाएगा। न्यू इंडिया की नींव उत्तर प्रदेश है।

प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया-

बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, आज लोकसभा में 2 सदस्यों वाली पार्टी दोबारा बहुमत में आई। पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मार्ग पथ पर चलते हुए भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी ने केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। बाद में तत्कालीन रक्षामंत्री की अध्यक्षता में पार्टी ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाई।

स्वतंत्र देव ने आगे कहा कि, 2017 में उत्तर प्रदेश व फिर 2019 के लोकसभा में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सीटें अर्जित कर आज हम दोबारा सत्ता में हैं। आज देश में बाबा साहेब, वीर सावरकर, सरदार पटेल के विचारों पर काम करने वाली पार्टी सत्ता में है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार अपने वादों को पूरा करने वाली और सबका साथ-सबका विकास के ध्येय को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कोरोना में केंद्र सरकार द्वारा किये गए जनकल्याणकारी कार्यों और वैक्सीन मैत्री के माध्यम से विश्व में भारत का नाम रौशन करने के मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अयोध्या, काशी, प्रयाग, मथुरा और दूसरे धार्मिक पहचान के स्थलों की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों की खुले मन से सराहना की।

स्वतंत्र देव ने मोदी-योगी सरकार की सराहना की
केंद्र सरकार के गरीब कल्याण पैकेज व मजदूर, प्रवासी श्रमिकों को निःशुल्क राशन व जीवन यापन के लिए सम्मान राशि के द्वारा देशवासियों की मदद करने के मोदी-योगी सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने सेवा ही संगठन अभियान, फीड द नीडी अभियानों के माध्यम से अपने सेवा कार्यों से जनता से जुड़ने के अभियान में लगे कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपचुनाव, स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनावों में पार्टी को विजयश्री दिलाने वाले अभियानों में लगे कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने हर घर बिजली पहुंचाने के योगी सरकार के प्रयासों, स्वच्छ भरे अभियान, जल जीवन मिशन से बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र में हर घर पानी पहुंचाने की योजना व अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। 

योगी सरकार ने चार लाख युवाओं को दिया रोजगार- स्वतंत्र देव
उन्होंने पारदर्शी व्यवस्था से चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के प्रयासों की भी सराहना की। कहा कि आज प्रदेश के युवा अपनी योग्यता पर नौकरी पा रहे हैं। अब सैफई से सूची नहीं आती न ही संगठन या पार्टी के नेताओं का कोई हस्तक्षेप है। उन्होंने कानून व्यवस्था, किसानों के लिए किए गए कार्यों व भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रयासों की सराहना की। 

एक परिवार अब साइकिल पर आ गया है- स्वतंत्र देव
उन्होंने कहा कि गरीबों की जमीन लूटने वाले जेल में हैं, एक विश्वविद्यालय भी बना रहे थे वो भी सलाखों के पीछे हैं। कहा कि एक परिवार अब साइकिल पर आ गया है। 22 में बाइसिकिल 22 पर भी नहीं रहेगी, हमारे कार्यकर्ता इस संकल्प को चरित्रार्थ करते हुए 22 में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। कहा कि आज सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, मुख्यमंत्री व सरकार के सभी चेहरे ईमानदार छवि के हैं। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैं, प्रदेश के 81 कार्यालयों में से 53 कार्यालय बन चुके हैं। सत्ता हमारा ध्येय नहीं बल्कि इसके माध्यम से अंत्योदय के हमारे संकल्प की पूर्ति है।

बैठक में मोदी-योगी सरकार को दिया धन्यवाद
कोरोना और अन्य कारणों से लगभग ढाई वर्ष बाद हो रही बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों और संगठन के कामकाज पर आधारित आत्मनिर्भर भारत का राजनीतिक एजेंडा प्रस्तुत कर मोदी-योगी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़े अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे हिंदू आस्था के स्थलों के विकास के लिए योगी सरकार के कामों का उल्लेख भी हुआ।

तीसरे सत्र में सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों, पंचायत चुनाव प्रचार के कार्यक्रमों, 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम तय किए जाएंगे। इसके अलावा पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत का झंडा फहराने के बारे में विचार-विमर्श होने की संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से केंद्र और प्रदेश सरकार के हिंदुत्व के सांस्कृतिक सरोकारों पर किए गए कामों की लोगों के बीच चर्चा करने का आह्वान करेंगे। कार्यसमिति में पार्टी पदाधिकारियों, केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायक और सांसदों सहित कुल 667 सदस्यों को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed