फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP election date to be extended.

बढ़ सकती है भगवा सेना के संगठन चुनाव की समय सीमा

Sun, 27 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
BJP election date to be extended.

तमाम कोशिशों के बावजूद भाजपा के संगठनात्मक चुनाव 31 दिसंबर तक हो पाने की संभावनाएं काफी कम हो गई हैं। इसलिए माना जा रहा है कि चुनाव की समय सीमा कुछ आगे खिसक सकती है।

विज्ञापन


इस बीच, लखनऊ महानगर के चुनाव अधिकारी अशोक धवन ने महानगर अध्यक्ष के चुनाव की तारीख 30 दिसंबर घोषित कर दी है। चुनाव अधिकारी के अनुसार, अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक निरालानगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर चलेगी।
विज्ञापन


भाजपा ने संगठनात्मक लिहाज से प्रदेश में 90 जिला व महानगर इकाइयां बनाई हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो इनमें से अभी बमुशिकल 50 इकाइयों की ही चुनाव प्रक्रिया पूरी हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहना है भाजपा के यूपी अध्यक्ष का

BJP election date to be extended.

काफी कोशिशों के बावजूद निर्धारित समयसीमा 31 दिसंबर तक यह आंकड़ा अधिकतम 60-62 तक ही पहुंच पाने की संभावना है। इस नाते चुनाव की समयसीमा बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं दिख रहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया काफी तेजी से आगे बढ़ रही है।

उम्मीद है, जनवरी के पहले सप्ताह तक भाजपा की सारी जिला व महानगर इकाइयों के चुनाव निपट जाएंगे। संगठनात्मक चुनाव के बाद पार्टी आगे के चुनाव की तैयारियों में जुट जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed