फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP doing politics of religion instead of increasing employment: Akhilesh Yadav

रोजगार बढ़ाने के बजाय धर्म की राजनीति कर रही भाजपा : अखिलेश यादव

Sun, 04 Apr 2021 09:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Apr 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
BJP doing politics of religion instead of increasing employment: Akhilesh Yadav
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार रोजगार को बढावा देने के बजाय धर्म की राजनीति कर रही है। इससे हर वर्ग परेशान है। वह रविवार को पार्टी कार्यालय में अयोध्या से आए उद्योग व्यापार मंडल एवं निषाद समाज के लोगों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में देश के विभिन्न हिस्से से श्रद्धालु आते हैं। यहां पर्यटन का बढावा मिलना चाहिए, लेकिन मठ मंदिरों से जुड़े परिवारों को उजाड़ने का प्रयास नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निषाद समाज लोगों की जान बचाने का कार्य करता है। वाराणसी में उनकी नावें तक तोड़ दी गईं। इस दौरान अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। मौके पर नंद कुमार गुप्ता, विपिन राय, गुड्डू मोदनवाल, प्रमोद जायसवाल, संतोष गुप्ता, शक्ति जायसवाल आदि शामिल थे। इस दौरान पूर्व मंत्री पवन पांडेय, गंगा सिंह यादव, गयादीन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपा की सदस्यता ली
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में रविवार को कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इसमें गोरखपुर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज शाही, महाराजगंज के संतोष कृष्ण त्रिपाठी, देवरिया के विश्वनाथ, महाराजगंज के शैलेंद्र कुमार सुल्तानिया उनकी धर्मपत्नी पिंकी सुल्तानिया, संतकबीरनगर के बसपा नेता नित्यानंद यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईस्टर पर्व की बधाई दी
सपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईसाई समाज को ईस्टर पर्व की बधाई दी। कहा कि दूसरे के दु:खों को ग्रहण करने वाले प्रभु यीशु ने सेवा, प्रेम, त्याग, समर्पण और सद्भाव का संदेश दिया। यीशु के इस संदेश को अपनाकर ही मानवता, सुख समृद्धि व कल्याण प्राप्त की जा सकती है।                    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed