फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP MLC Election 2024 BJP Candidate List Announced For Vidhan Parishad Chunav News in Hindi

UP Vidhan parishad: विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, सात उम्मीदवार उतारे

Sat, 09 Mar 2024 04:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Mar 2024 04:39 PM IST
सार

BJP Candidate MLC Election 2024 : भाजपा ने यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सात प्रत्याशी घोषित किए हैं।
 

विज्ञापन
UP MLC Election 2024 BJP Candidate List Announced For Vidhan Parishad Chunav News in Hindi
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने यूपी में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


पार्टी ने प्रदीप उपाध्यक्ष, विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया को फिर से मौका दिया है। इसके अलावा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल और राम तीरथ सिंह को टिकट दिया है।

विधान परिषद के इस चुनाव में विधान सभा के सदस्य वोट देंगे। पांच मई को कुल 13 सीटें रिक्त होंगी, जिनके लिए चुनाव कराया जा रहा है।

13 सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इनमें 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी होंगे। एक सीट अपना दल एस को गठबंधन में दी जाएगी। अपना दल (एस ) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल प्रत्याशी होंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी लगभग तय कर लिए हैं। पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री बलराम यादव और पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को विधान परिषद में भेजेगी। इन पर पार्टी में उच्चस्तर पर सहमति बन चुकी है, सिर्फ औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

पांच मई को इन सदस्यों का पूरा हो रहा कार्यकाल
भाजपा के यशवंत, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, अशोक कटारिया, अशोक धवन, बुक्कल नवाब, महेंद्र कुमार सिंह, निर्मला पासवान, मोहसिन रजा, अपना दल (एस ) के आशीष पटेल, बसपा के भीमराव आंबेडकर और सपा के नरेश उत्तम पटेल का कार्यकाल पांच मई को समाप्त हो रहा है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed