फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP declared candidates for by-election: Raghuraj Shakya will challenge Dimple Yadav in Mainpuri

भाजपा ने उप चुनाव में प्रत्याशी घोषित किए : सपा सांसद रह चुके रघुराज शाक्य देंगे डिंपल को चुनौती

Tue, 15 Nov 2022 03:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Nov 2022 03:26 PM IST
सार

प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के करीबी रहे रघुराज शाक्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। रघुराज को पार्टी ने मैनपुरी में प्रत्याशी बनाकर सपा के लिए मुकाबले को कांटे का बनाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
BJP declared candidates for by-election: Raghuraj Shakya will challenge Dimple Yadav in Mainpuri
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा सांसद रह चुके रघुराज शाक्य मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को चुनौती देंगे। भाजपा ने रघुराज शाक्य को मैनपुरी उप चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने मंगलवार को उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।

विज्ञापन


प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के करीबी रहे रघुराज शाक्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। रघुराज को पार्टी ने मैनपुरी में प्रत्याशी बनाकर सपा के लिए मुकाबले को कांटे का बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


वहीं रामपुर में भाजपा ने एक बार फिर आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया है। सपा के पूर्व विधायक आजम खां के खिलाफ आकाश सक्सेना ने ही संघर्ष किया है। आकाश की शिकायतों पर ही आजम के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भी आकाश को प्रत्याशी बनाया था लेकिन वह चुनाव हार गए। इस बार संभवत: आजम के परिवार से कोई व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ा तो आकाश टक्कर दे सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगे के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से भाजपा विधायक विक्रम सैनी को दो वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद रिक्त हुई खतौली सीट पर पार्टी ने उनकी पत्नी राजकुमारी को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed