{"_id":"5c55ec261a3e4874c4d42bc0305e6375","slug":"bjp-celebration-after-election-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब जनाब ने जमकर ढोल बजाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब जनाब ने जमकर ढोल बजाया
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Oct 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोल खुद ही पोला नहीं होता बल्कि तमाम लोगों की पोल को छिपाने के काम भी आता है।
विज्ञापन
जिसे भरोसा न हो तो वह भाजपा से सीख सकता है। कैराना की पराजय का संदेश भी हरियाणा व महाराष्ट्र की विजय के बीच ही आया।
पर, कैमरे वालों के सामने भाजपाइयों ने ऐसा ढोल बजाया कि लोग उसके शोर में भाजपाइयों के चेहरे पर विषाद की रेखाएं तलाशना ही भूल गए।
जश्न समाप्त हुआ तो किसी ने पार्टी के मुखिया से कहा, ‘यह आइडिया दिमाग में कहां से आया?’
अध्यक्ष जी ने डपटा, पता नहीं कब सीखोगे। ढोल से सीखो। जितना ज्यादा शोर मचाओगे, उतना ही लोगों की आवाज तुम्हारे कान में नहीं पहुंचेगी।
साथ बैठे लोगों के दिमाग में महीनों से चल रही यह गुत्थी सुलझ गई कि अध्यक्ष जी कार्यक्रमों का ऐलान पर ऐलान क्यों करते चले जाते हैं। इस बात की परवाह किए बगैर कि उन पर अमल होगा या नहीं।