फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp candidates for rajyasabha election.

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने यूपी से घोषित किए आठ उम्मीदवार, इन्हें दिया गया मौका

Mon, 12 Mar 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Mar 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
bjp candidates for rajyasabha election.
राज्यसभा के लिए प्रत्याशी अरुण जेटली, जीवीएल नरसिम्हाराव व अशोक वाजपेयी। - फोटो : amar ujala

राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश से आठ प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इनमें से सात उम्मीदवारों में डॉ. अशोक वाजपेयी, विजय पाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, हरनाथ सिंह यादव, डॉ. अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हाराव की घोषणा रविवार को की गई। वहीं, वित्तमंत्री अरुण जेटली को उत्तर प्रदेश से पहले ही उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है। वाजपेयी पिछले साल सपा छोड़कर भाजपा में आए थे। उनके विधान परिषद से त्यागपत्र देने से रिक्त हुई सीट से उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को विधान मंडल सदन का सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशियों में छह उत्तर प्रदेश के हैं जबकि दो लोग बाहर के हैं। उम्मीदवारों में दो ब्राह्मण, एक ठाकुर, एक अति पिछड़े, एक जाटव, एक यादव, एक वैश्य है। वाजपेयी हरदोई तो विजय पाल तोमर और कांता कर्दम मेरठ के रहने वाले हैं। सकलदीप राजभर बलिया, हरनाथ सिंह यादव एटा और डॉ. अनिल जैन फीरोजाबाद के हैं, जबकि वित्तमंत्री अरुण जेटली दिल्ली और जीएवएल नर्सिम्हा राव आंध्र प्रदेश के निवासी हैं।
विज्ञापन


निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं सदस्य
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की दस सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सपा से जया बच्चन मैदान में है। बसपा ने सपा के समर्थन से भीमराव अम्बेडकर को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा से भी नौ की जगह अब आठ उम्मीदवार ही सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। ऐसे में यदि सोमवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 11वें उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया तो भाजपा, सपा और बसपा के उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज दाखिल करेंगे नामांकन

bjp candidates for rajyasabha election.
सकलदीप राजभर व डॉ. अनिल जैन।

भाजपा के चुनाव प्रबंधन प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा प्रत्याशी वित्त मंत्री अरुण जेटली, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन, अशोक बाजपेयी सहित सभी आठ उम्मीदवार सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय, महामंत्री अशोक कटारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

bjp candidates for rajyasabha election.

(बायें से) विजय पाल सिंह तोमर, हरनाथ सिंह यादव व कांता कर्दम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed