{"_id":"61fcf694e911c701964d3973","slug":"bjp-candidates-filed-nomination-now-will-focus-on-campaigning","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा : पर्चे दाखिल, अब जोर पकड़ेगा प्रचार, वीआईपी सीट पर सुब्रमण्यम स्वामी ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा : पर्चे दाखिल, अब जोर पकड़ेगा प्रचार, वीआईपी सीट पर सुब्रमण्यम स्वामी ने की अपील
Fri, 04 Feb 2022 03:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 04 Feb 2022 03:19 PM IST
सार
भाजपा प्रत्याशियों ने लखनऊ मे नामांकन करने के बाद चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पार्टी स्तर से जल्द से जल्द कार्यालय खोलने को कहा गया है। चुनाव प्रबंधन में संगठन भी निगाह बनाए हुए है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को भाजपा के बाकी बचे सभी प्रत्याशियों ने दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, सांसद कौशल किशोर के साथ ही महानगर व जिला संगठन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे। नामांकन के साथ ही पार्टी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पार्टी स्तर से जल्द से जल्द कार्यालय खोलने को कहा गया है। चुनाव प्रबंधन में संगठन भी निगाह बनाए हुए है।
विज्ञापन
खुद प्रत्याशी बनाएंगे संचालन टीम
भाजपा ने सभी प्रत्याशियों से अपनी चुनाव संचालन टीम गठित करने को कहा है। इस टीम में प्रत्याशी अपनी पसंद के अनुसार क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपेंगे। इससे प्रत्याशी को यह कहने का मौका नहीं मिलेगा कि संगठन ने उनके चुनाव संचालन की जिम्मेदारी जिनको दी वह, मनमाफिक काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्लानिंग से होगा प्रचार
प्रत्याशियों को प्रचार भी प्लानिंग से करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले से रूपरेखा तय की जा रही है कि कैसे, कब, कहां प्रचार करना है। कोशिश होगी कि सभी क्षेत्र कवर किए जाएं। कब, किसके यहां बैठक होगी? बैठकों में किसको, किसको बुलाना है? ऐसी तमाम कार्ययोजनाएं पहले से बन रही हैं।
विज्ञापन
वीआईपी सीट पर सुब्रमण्यम स्वामी की अपील
शहर की वीआईपी सीट सरोजनीनगर का चुनाव लगातार सुर्खियों में है। मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काटकर सरकारी सेवाएं छोड़कर भाजपा में आए अधिकारी राजेश्वर सिंह को जिताने के लिए अपीलें भी बड़ी-बड़ी हो रही हैं। फायरब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर क्षेत्रवासियों राजेश्वर को जिताने की अपील की। क्योंकि राजेश्वर जब प्रवर्तन निदेशालय में थे तो उन्होंने कई भ्रष्टाचारियों को पकड़ा था।