फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP candidate filed nomination for Rajyasabha bypoll.

राज्यसभा उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, जानिए एक साल में कितनी बढ़ी संपत्ति

Tue, 05 Sep 2023 09:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Sep 2023 09:43 PM IST
सार

यूपी में एक सीट के लिए हो रहे राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।

विज्ञापन
BJP candidate filed nomination for Rajyasabha bypoll.
भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यसभा उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। उप चुनाव में मात्र एक ही प्रत्याशी की ओर से नामांकन दाखिल करने से डॉ. शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन तय है। डॉ. शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करने भाजपा प्रदेश मुख्यालय से विधानमंडल के सेंट्रल हॉल पहुंचे। उन्होंने चुनाव अधिकारी ब्रजभूषण दुबे के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन


इससे पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. शर्मा ने कहा कि एक साधारण से कार्यकर्ता को लखनऊ के महापौर, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सहित पार्टी में विभिन्न पदों पर रहने का मौका दिया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, एमएलसी उमेश द्विवेदी, मुकेश शर्मा और मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हापुड़ कांड: जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति में पूर्व जज को भी जोड़ा गया, सभी पहलुओं पर होगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सनातन पर टिप्पणी: भड़के संत बोले, अगर सिर काटने के लिए 10 करोड़ कम हैं तो मै ईनाम बढ़ा दूंगा


शिक्षक दिवस पर शिक्षक का नामांकन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक शिक्षक दिवस के दिन एक शिक्षक डॉ. दिनेश शर्मा राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा ने पार्टी और सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी शानदार पारी को आगे बढ़ाया है। उप मुख्यमंत्री के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए अहम कदम उठाए। डॉ. शर्मा सदैव स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय और स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के मूल्यों और सिद्धांतों से जुड़े रहे हैं।

एक साल में 21 लाख रुपये बढ़ी डॉ. दिनेश शर्मा की संपत्ति
राज्यसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा की पत्नी के पास उनसे ज्यादा चल संपत्ति है। लेकिन उनके नाम अचल संपत्ति नहीं हैं। डॉ. शर्मा ने नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथ पत्र में 4,41,32,220 रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है। बीते एक वर्ष में उनकी संपत्ति में 21 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। डॉ. शर्मा के पास 61.49 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 61.82 लाख रुपये की चल संपत्ति है। डॉ. शर्मा के पास 45 हजार रुपये और पत्नी के पास 25 हजार रुपये नकद है। उनके पास एक रिवाल्वर और एक बंदूक भी है। उनके पास 20 ग्राम सोने के जेवरात है। जबकि पत्नी के पास 15 लाख रुपये कीमत के 250 ग्राम सोने के जेवरात है। 15 किलो चांदी के जेवरात भी हैं। डॉ. शर्मा के पास 1987 मॉडल की एक मारुति कार है जो वर्तमान में अनुपयोगी है। डॉ. शर्मा के पास 3.18 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी है। डॉ. दिनेश शर्मा की संपत्ति में बीते करीब एक वर्ष में 21 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। 2022 में विधान परिषद चुनाव के दौरान उन्होंने 4.20 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति का खुलासा किया था। इस बार संपत्ति बढ़कर 4.21 करोड़ हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed