मिल्कीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई मंत्री रहे मौजूद
BJP Milkipur Assembly seat: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर यूपी सरकार के कई मंत्री सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित कई नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Milkipur By Election: मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। पार्टी प्रत्याशी ने पहले दो सेट में पूर्व सांसद लल्लू सिंह के साथ जाकर नामांकन दाखिल किया। इसके बाद दो सेट में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मिल्कीपुर उपचुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रदेश सरकार के सातों मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
परिवारवादियों और राम विरोधियों को जवाब देगी मिल्कीपुर की जनता
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने मिल्कीपुर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के समर्थन में बृहस्पतिवार को जनसभा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपचुनाव में मिल्कीपुर की जनता परिवारवादियों और राम विरोधियों को जवाब देगी। जिन लोगों ने राम भक्त का सेवकों का खून बहाया है, उन्हें सबक मिलेगा। जनसभा में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु , महापौर गिरीश त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और एमएलसी अवनीश पटेल मौजूद रहे।
जीत के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे, कमल खिलेगा
इस मौके पर यूपी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दावा किया है कि उपचुनाव में भाजपा जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी और कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस संविधान के मुद्दे पर पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी हैं। इन लोगों ने हमेशा ही कानून और संविधान का उल्लंघन किया है। कांग्रेस ने देश पर आपातकाल थोपा। यह दुर्भाग्य है कि जिस कांग्रेस ने मुलायम सिंह यादव को जेल में डाला सपा उन्हीं का समर्थन कर रही है। ये लोग अब अफवाह पैदा कर रहे हैं अफवाह एक बार चलती है बार-बार नहीं चलती है। ये लोग आम जनता के हकों पर डाका डालते रहे हैं। सरकारी खजानों पर डाका डाला अब जनता इनके झांसे में नहीं आएगी।
स्वतंत्र देव बोले- जनता परिवारवाद को नकार देगी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.