{"_id":"620cab7c2f08d0655818335f","slug":"bjp-candidate-faces-hooting-in-katara-bazar-area-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: भाजपा प्रत्याशी के सामने लगे अखिलेश जिंदाबाद के नारे, ग्रामीणों के तेवर देख विधायक लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: भाजपा प्रत्याशी के सामने लगे अखिलेश जिंदाबाद के नारे, ग्रामीणों के तेवर देख विधायक लौटे
Wed, 16 Feb 2022 03:25 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 16 Feb 2022 03:25 PM IST
सार
ग्रामीणों के तेवर देख भाजपा विधायक व प्रत्याशी वापस लौट गए। वीडियो वायरल होने से इलाके में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कई तरह के मामले भी सामने आ रहे हैं। कटरा बाजार विधानसभा के भदैंय्या कटहारिया गांव में एक घटना का एक वीडियो मंगलवार को वायरल होने के बाद खलबली मच गई है। गांव में बीते दिनों भाजपा प्रत्याशी व विधायक बावन सिंह जनसंपर्क कर रहे थे।
विज्ञापन
भदैंय्या कटहरिया गांव के लोगों ने पहले विधायक से कई सवाल किए। इसके बाद गांव के लोग सपा मुखिया अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। यही नहीं सपा के प्रत्याशी बैजनाथ दुबे के जिंदाबाद के भी नारे लगे।
विज्ञापन
गांव के लोगों की ओर से लगातार नारे लगते रहे। मौके की नजाकत को भांपकर विधायक गांव से वापस लौट पड़े। गांव के लोग पीछे- पीछे चलकर भी नारे लगाते रहे। लेकिन विधायक ने मौके पर चतुराई दिखाई और बिना कुछ बोले ही चले गए। चर्चा है कि गांव के लोगों में नाराजगी दूर करने के लिए ही विधायक गांव गए थे, लेकिन वहां विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन