फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp blames akhilesh govt. in house.

अखिलेश सरकार को सदन में घेरेगी भाजपा

Thu, 06 Nov 2014 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Nov 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
bjp blames akhilesh govt. in house.

भाजपा प्रदेश विधानमंडल के आगामी सत्र में सरकार को कटघरे में खड़ा करने की तैयारी में है। इस दौरान भाजपा सपा सरकार के काम पर कई सवाल उठा सकती है।

विज्ञापन


भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना का कहना है कि प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था, गन्ना मूल्य बकाया व मूल्य घोषित करने में देरी, प्रदेश को समय से सूखाग्रस्त घोषित न करने जैसे मामलों के साथ बिजली आपूर्ति व कोयले के संकट पर सरकार की कलई खोली जाएगी।
विज्ञापन


खन्ना ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के भीतर ही कई स्थानों पर पुलिस के साथ बदसलूकी व पिटाई जैसी वारदात हुई है। जब रक्षक ही अपनी रक्षा नहीं कर पा रहा तो जनता कैसे सुरक्षित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में ताब़डतोड़ हत्या की घटनाएं हो रही हैं। ये सभी बढ़ती हत्याएं कानून-व्यवस्था का अंदाजा लगाने के लिए काफी हैं। भाजपा इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है।

सपा सरकार की कलई खोली जाएगी

bjp blames akhilesh govt. in house.

उन्होंने कहा कि गन्ना किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। अभी भी सैकड़ों करोड़ रुपये बकाया हैं।

गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया। सरकार को गन्ना किसानों का हित देखकर सुगर इंडस्ट्री को प्रोत्साहन देना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी सदन में दमदार विपक्ष की भूमिका अदा करेगी। प्रदेश सरकार ने बिजली व कोयले को लेकर केंद्र सरकार पर झूठे आरोप लगाकर जिस तरह अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश की, पार्टी उसकी कलई खोलेगी।

उनके पास इस बात के पुख्ता के प्रमाण हैं कि प्रदेश सरकार ने बिजली संकट को संभालने के लिए बयानबाजी के सिवा कोई कदम नहीं उठाया।

यही नहीं, कोयला मिलने के बावजूद समय से हासिल नहीं किया। खन्ना ने दावा किया कि 2074 हजार करोड़ रुपये का बजट होने के बावजूद सरकार उसे खर्च करने में नाकाम रही है। उससे खर्च का ब्यौरा मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed