{"_id":"61bbbacb39e71b1f7860f8f8","slug":"bjp-and-nishad-partys-government-make-adhikar-pao-rally-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Polls: भाजपा और निषाद पार्टी की ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ रैली आज, अमित शाह करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Polls: भाजपा और निषाद पार्टी की ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ रैली आज, अमित शाह करेंगे संबोधित
Fri, 17 Dec 2021 08:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:59 AM IST
सार
भाजपा और निषाद पार्टी की पहली संयुक्त रैली होगी।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
विस्तार
निषाद समाज और भाजपा की ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ पहली संयुक्त रैली शुक्रवार को राजधानी के रमा बाई आंबेडकर मैदान में होगी। रैली को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद संबोधित करेंगे। रैली में शाह निषाद समाज की मांगों से जुड़ी घोषणाएं कर सकते है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए निषाद पार्टी और भाजपा का गठबंधन हुआ है। ऐसा माना जाता है कि प्रदेश के कुल मतदाताओं में चार प्रतिशत मतदाता निषाद समाज के है और कुछ सीटों पर निषाद समाज निर्णायक भूमिका अदा करता है। समाजवादी पार्टी के सुभासपा सहित अन्य छोटे दलों से गठबंधन के बाद भाजपा ने निषाद समाज के वोट बैंक को साधने की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
इसी रणनीति के तहत भाजपा और निषाद पार्टी ने 17 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में संयुक्त रैली का आयोजन रखा है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि रैली को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और सांसद प्रवीण निषाद भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह ने लिया तैयारी का जायजा
एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को रमाबाई आंबेडकर मैदान पहुंचकर रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद और सांसद प्रवीण निषाद भी थे। उन्होंने रैली में मंच, परिवहन, पंडाल की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।