{"_id":"592c88424f1c1b5163bdbea7","slug":"bjp-alleges-sp-and-bsp-for-bad-law-and-order-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा के कुशासन के कारण यूपी में अपराध की जड़ें गहरी: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा के कुशासन के कारण यूपी में अपराध की जड़ें गहरी: भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 30 May 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने कहा है कि सपा के विरोध-प्रदर्शन को जनता ने नकार दिया है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने भीड़ न जुटने पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि अपराध के खिलाफ सपा के प्रदर्शन को जनता हास्यास्पद मानती है।
विज्ञापन
सपा आज मात्र दो माह पुरानी भाजपा की योगी सरकार से सवाल पूछ रही है, जबकि प्रदेश में अपराध की गहरी जड़ों का कारण सपा-बसपा का कुशासन है।
प्रवक्ता ने कहा कि सूबे की सरकार अपराधियों पर कठोरता से प्रहार कर रही है। आज प्रदेश में जाति-धर्म से ऊपर उठकर कानून अपना काम कर रहा है।
सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में जनता को राहत देने के लिए त्वरित व प्रभावी निर्णय लिए जा रहे हैं।
दरअसल, किसान, नौजवान, व्यापारी व छात्रों के पक्ष में लिए जा रहे निर्णयों से विपक्षी घबराए हुए हैं। इसलिए बेमतलब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।