फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP 42nd Foundation Day 2022 Chief Minister Yogi Adityanath Says BJP journey is a matter of surprise for the country and the world

BJP Foundation Day: सीएम योगी बोले- संकल्प पत्र के शब्दों को मंत्र मानकर काम करेगी सरकार, अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

Thu, 07 Apr 2022 11:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Apr 2022 11:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है। 

विज्ञापन
BJP 42nd Foundation Day 2022 Chief Minister Yogi Adityanath Says BJP journey is a matter of surprise for the country and the world
सीएम योगी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र के एक-एक शब्द को मंत्र मानकर उन पर काम करेगी। जनता से किए गए वादों को संकल्प व व्रत के रूप में आगे बढ़ाएंगे। कहा कि सरकार और संगठन फिर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

विज्ञापन


भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। 2017 में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को दो तिहाई बहुमत दिया था। मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरी। सरकार ने पांच वर्षों में हर क्षेत्र में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया। जनता ने 2022 में एक बार फिर भाजपा पर भरोसा कर प्रचंड बहुमत की सरकार चलाने का मौका दिया है।
विज्ञापन


एक हजार रुपये डोनेशन दिया
मौके पर भाजपा ने पार्टी के लिए माइक्रो डोनेशन का विशेष अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने नमो एप के जरिए एक-एक हजार रुपये डोनेशन दिया। पार्टी के महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष अभियान का सांगठनिक मंडलों तक विस्तार किया जाएगा। प्रदेश भर में 1918 स्थानों पर यह अभियान चलाया गया। इसमें कार्यकर्ताओं व समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्र का हित भाजपा के लिए सर्वोपरि : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रत्येक नागरिक की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते राष्ट्र का हित भाजपा के लिए सर्वोपरि है। इस भाव का एक मात्र राजनीतिक दल भाजपा है। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास और जुड़ाव समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को शुरू हुई भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए कौतूहल और आश्चर्य का विषय है। 2014 से पहले क्या कोई सोचता था कि भाजपा देश के अंदर व्यापक जनसमर्थन को जोड़ने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने मूल्यों, सिद्धांतों, आदर्शों के साथ इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाकर श्याम प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार किया है।

भाजपा संस्थान नहीं संस्कार है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी की विचारधारा, सिद्धान्त, कार्यपद्धति एवं कार्यकर्ताओं के कारण ही भाजपा ना कभी झुकी है और ना कभी कोई झुका पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ  बहुत से षड़यंत्र हुए लेकिन संगठन हर चुनौती का सामना कर पहले से ज्यादा मजबूत होकर आगे आया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक परिवार, वंश, वर्ग या जाति की पार्टी नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह समर्पण और देशभक्ति का भाव किसी और पार्टी में देखने को कभी नहीं मिल सकता क्योंकि भाजपा पार्टी नहीं परिवार है संस्थान नहीं संस्कार है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, डॉ. अरुण सक्सेना, कपिलदेव अग्रवाल, नरेंद्र कश्यप, सोमेंद्र तोमर, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अनूप गुप्ता और शंकर लोधी मौजूद थे।

प्रदेश भर में मनाया गया स्थापना दिवस
प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि भाजपा का स्थापना दिवस समारोह बुधवार को प्रदेश भर में मनाया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ के पूर्व मंडल 2, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल उत्तर मंडल 5 में स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।


डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई। सीएम योगी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलकर हजरतगंज चौराहा स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। वहां उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed