47 साल के हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ कर दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 5 जून को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। वह 47 साल के हो गए हैं। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आगे उन्होंने लिखा कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश को बदलने का सराहनीय कार्य किया है खासकर कृषि, उद्योग व कानून-व्यवस्था को बेहतर करने में। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
Greetings to Uttar Pradesh’s dynamic Chief Minister, @myogiadityanath Ji on his birthday. Yogi Ji has done commendable work in transforming Uttar Pradesh, especially in areas like agriculture, industry as well as in improving law and order. I pray for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2019
इस मौके पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री योगी को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर करने वाले प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। मैं आशा करता हूँ कि आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति के नित नये मापदंड स्थापित करेगा। आपकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
उत्तर प्रदेश को सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर करने वाले प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। मैं आशा करता हूँ कि आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति के नित नये मापदंड स्थापित करेगा। आपकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) June 5, 2019
वहीं, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी को बधाई देने के लिए उनके पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास पर पार्टी नेताओं व मंत्रियों का जमावड़ा लगा रहा। प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक भी उन्हें बधाई देने उनके आवास पहुंचे।
प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ही हवन-पूजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लंबी आयु की कामना की।