फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Biperjoy Effect: Heavy rain in Bundelkhand today and tomorrow, heat wave alert in Eastern UP

Biperjoy Effect : बुंदेलखंड में आज और कल भारी बरसात तो पूर्वी उप्र में लू का अलर्ट, पूरब में मानसून की उम्मीद

Tue, 20 Jun 2023 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 20 Jun 2023 05:37 AM IST
सार

इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग तपिश, लू का प्रकोप झेल रहे हैं और मंगलवार तक यही स्थिति बनी रहेगी। इसे लेकर आरेंज अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है।

विज्ञापन
Biperjoy Effect: Heavy rain in Bundelkhand today and tomorrow, heat wave alert in Eastern UP
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमजोर पड़ते बिपरजॉय के चलते अगले दो दिन यानी आज और कल इसका असर बुंदेलखंड में भारी बारिश के रूप में देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग तपिश, लू का प्रकोप झेल रहे हैं और मंगलवार तक यही स्थिति बनी रहेगी। इसे लेकर आरेंज अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिपरजॉय इफेक्ट के चलते हुई बरसात ने तापमान को एकदम से गिरा दिया। आगरा में अधिकतम तापमान 31..7 डिग्री दर्ज हुआ, इसमें 11..2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कानपुर, लखनऊ, उरई, मेरठ, आगरा, फुरसतगंज, अलीगढ़ में बरसात रिकॉर्ड की गई। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी से बेहाल रहा। 
विज्ञापन


गोरखपुर, बहराइच, बलिया, वाराणसी बीएचयू, चुर्क, प्रयागराज, खीरी लू की चपेट में रहे। प्रयागराज 43..8 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। गोरखपुर में पारा 42.3, लखीमपुर खीरी में 41, वाराणसी में 43..1, चुर्क में 42..8, बलिया में 43..0, बहराइच में 42..0 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यहां पर लू की हालात इसलिए बनें, क्योंकि यहां पर पारा सामान्य से 4..5 डिग्री से 5..8 डिग्री तक अधिक दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लू के लिए आरेंज अलर्ट पर जिले...
प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर व आसपास।

भारी बरसात के लिए येलो अलर्ट पर जिले
इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास

अगले दो दिन में मानसून की एंट्री कभी भी
मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, बीते दिनों जिस गति से मानसून आगे बढ़ रहा था, उसके 21-22 तक यूपी में पहुंचने के आसार थे। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, आज दक्षिणी पश्चिमी मानसून बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है।

आगामी दो-तीन दिन में इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने व कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके चलते 21 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश को लू व गर्म हवा से क्रमिक तौर पर राहत मिलने की संभावना है।

लू प्रभावित लोगों को अस्पतालों में आते ही तत्काल इलाज दिया जाए : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अस्पतालों में लू से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसलिए अस्पताल आने वाले हर मरीज को तत्काल इलाज दिया जाए। पशुधन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के हर स्तर पर इंतजाम करने के साथ ही लू के लक्षणों और उससे बचाव के लिए आमजन को जागरूक किया जाए। 

सीएम योगी सोमवार को लू और गर्मी की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों में प्याऊ की व्यवस्था की जाए। गोवंश व कुत्तों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पानी एवं छाया की व्यवस्था के साथ ही पक्षियों के लिए छोटे बर्तनों में पानी व दाना रखने के लिए आमजन को जागरूक करें। सभी नगर निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ रखवाएं। बाजार तथा मुख्य मार्गों पर प्याऊ लगवाने के लिए सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि राहत आयुक्त कार्यालय के स्तर से मौसम पूर्वानुमान का दैनिक बुलेटिन जारी किया जाए।  

ये निर्देश भी दिए

  • सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव
  • पानी की कमी वाले प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति
  • शहरों में निर्धारित रोस्टर से पेयजल आपूर्ति
  • सभी हैंडपंप क्रियाशील हों
  • प्राणि उद्यानों व अभयारण्यों में लू से बचाव के लिए एक्शन प्लान का क्रियान्वयन
  • गोशालाओं में चारे और पानी की उचित व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed