फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   biometric attendence by duplicate thumb

नकली अंगूठे से बायोमीट्रिक उपस्थिति, कर्मचारी निलंबित

Fri, 26 Jul 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
biometric attendence by duplicate thumb
नकली अंगूठे से बायोमीट्रिक उपस्थिति, कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन

लखनऊ। अंबेडकर पार्क स्मारक समिति का एक कर्मचारी नकली अंगूठे से बायोेमीट्रिक उपस्थिति लगाते हुए पकड़ा गया है। उसे निलंबित करके पूरे प्रकरण में जांच शुरू कराई गई है। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि उसने लखनऊ में ही नकली अंगूठा बनवाया गया। वहीं, स्मारक समिति के पार्कों में और भी कर्मचारियों के नकली अंगूठे का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा करने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद निगरानी बढ़ा दी गई है।
स्मारक समिति के ईको पार्क में कर्मचारी वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव सफाई के काम के लिए तैनात था। उसकी ड्यूटी ईको पार्क के कांशीराम जनसुविधा परिसर में थी। समिति के प्रबंधक प्रशासन अभिनव सिंह ने बताया कि कर्मचारी ने बताया कि वह पहले ही दिन अपना नकली अंगूठा चेक कर रहा था। इसी बीच अंगूठा जमीन पर गिर गया। इसे सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजर ने देख लिया। जब सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजर ने नकली अंगूठा छीनने की कोशिश की तो उसने चबाकर इसे खराब करने का प्रयास भी किया। किसी तरह नकली अंगूठा को उससे छीन लिया गया।
विज्ञापन

नोएडा में किया संबद्ध, जांच शुरू
अभिनव सिंह ने बताया कि निलंबन के बाद कर्मचारी को नोएडा के सेक्टर-95 पार्क में संबद्ध किया गया है। यहां जांच अधिकारी पार्क की प्रभारी पारूल सेन को बनाया गया है। जांच के दौरान कर्मचारी उनके साथ संबद्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीनाबाद में बनवाया नकली अंगूठा
कर्मचारी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसने अमीनाबाद से नकली अंगूठा बनवाया था। स्मारक समिति के दूसरे कर्मचारियों ने ही उसे इसके बारे में बताया था। बिना पार्क आए अपनी उपस्थिति बायोमीट्रिक में लगवाने और सैलरी लेने के फ्रॉड में दूसरे कर्मचारी पहले से इसका उपयोग करते रहे हैं। प्रबंधक प्रशासन अभिनव सिंह ने बताया कि उपस्थिति लगाने में नकली अंगूठा का इस्तेमाल करने वाले और कर्मचारी होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed