{"_id":"625e47ee0c74f1523523d41c","slug":"biometric-attendance-is-essential-in-all-universities-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विश्वविद्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य, इसी प्रणाली के आधार पर जारी होगा जून का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विश्वविद्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य, इसी प्रणाली के आधार पर जारी होगा जून का वेतन
Tue, 19 Apr 2022 10:56 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:56 AM IST
सार
यूपी के सभी विश्वविद्यालयों में बायोमिट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह व्यवस्था 20 मई तक सभी विश्वविद्यालयों में लागू करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में शैक्षिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की उपस्थिति अब बायोमीट्रिक मशीन से दर्ज होगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी राज्य विवि के कुलपतियों को बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में ऐसी बायोमीट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं जिसमें चेहरा और अंगूठा दोनों की पहचान करने की क्षमता हो।
उन्होंने उपस्थिति केंद्रीय सर्वर पर दर्ज करने और बायोमीट्रिक उपस्थिति के रिकॉर्ड के अनुसार ही वेतन भुगतान के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों में 20 मई तक व्यवस्था को लागू कर जून महीने का वेतन इसी प्रणाली से जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन