फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   biometric attendance compulsory in roadways

Lucknow News: बायोमेट्रिक होते ही राइटटाइम हुए रोडवेज अफसर, कर्मी

Thu, 10 Jul 2025 05:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 05:02 PM IST
विज्ञापन
biometric attendance compulsory in roadways
लखनऊ। रोडवेज मुख्यालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था बृहस्पतिवार से लागू हो गई। लेट होने पर वेतन कटने के डर से अफसर व कमी राइटटाइम रहे। कुछ अफसर समय से पहले ही दफ्तर पहुंच गए। बदली हुए व्यवस्था को लेकर दिनभर चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन

रोडवज मुख्यालय पर तैनात कर्मचारियों व अफसरों के लेट से दफ्तर आने की शिकायतों के बाद प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने का फैसला लिया था। 10 जुलाई से मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाना अनिवार्य किया गया। कहा गया कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी दफ्तर लेट आएंगे, उनका वेतन कटेगा। सुबह 9:30 बजे दफ्तर आने का समय और शाम छह बजे वापस जाने का। इसके बाद वृहस्पतिवार को मुख्यालय पर गाडियों का काफिला सुबह से ही लगने लगा। क्या अफसर, क्या कर्मचारी, अधिकतर राइट टाइम नजर आए। कुछ अफसर समय से पहले ही कार्यालय पहुंच गए थे। कमोवेश यही हाल शाम को भी नजर आया। शाम छह बजे तक अफसर, कमी कायालय में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed