फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Biochemistry Lab Grown duty, no staff

बायोकेमेस्ट्री लैब में ड्यूटी बढ़ी, स्टाफ नहीं

Tue, 17 Jun 2014 08:11 AM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Jun 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
Biochemistry Lab Grown duty, no staff

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के बायोकेमेस्ट्री विभाग की लैब में इमरजेंसी जांच की जिम्मेदारी से वहां के कर्मचारियों की हालत खराब है।

विज्ञापन


आठ घंटे चलने वाली लैब को 24 घंटे शुरू कर दिया गया है लेकिन टेक्नीशियन व अन्य कर्मचारी बढ़ाए ही नहीं गए हैं। एक-एक कर्मचारी 16-16 घंटे काम करने से तनाव में है। सभी विभागाध्यक्ष से मिलकर स्टाफ बढ़ाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन


केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर, क्वीन मेरी और मेडिसिन विभाग में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की बायोकेमेस्ट्री जांच के लिए इमरजेंसी व्यवस्था की गई है। पहले खून की जांच की व्यवस्था पैथालॉजी विभाग को दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके हाथ खड़ा करने के बाद ये जिम्मेदारी बायोकेमेस्ट्री विभाग को दे दी गई। लैब में तैनात कर्मचारियों ने कार्य तो 24 घंटे शुरू कर दिया लेकिन बिना अतिरिक्त स्टाफ के सभी को 16-16 घंटे कार्य करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों का कहना है कि स्टाफ बढ़ाने के लिए विभागाध्यक्ष प्रो. अब्बास मेहंदी से बात की जाएगी। गौरतलब है कि बायोकेमेस्ट्री लैब में नौ कर्मचारी हैं। इन्हीं से पूरी लैब का संचालन किया जा रहा है।

एक दिन में 200 से अधिक सैंपल वहां जांच के लिए आते हैं। 24 घंटे सेवाएं देने से कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य करना पड़ रहा है।

बायोकेमेस्ट्री लैब में लिपिड प्रोफाइल, थायरायड टेस्ट, शुगर, एचबीए1 सी, किडनी व लिवर फंक्शन टेस्ट जैसी जांचें होती हैं। रिपोर्टिंग अच्छी होने के कारण इस लैब में सैंपल अधिक आने लगे। लेकिन लैब की सुविधाएं नहीं बढ़ाई गईं।


मरीजों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाने वाली ये जांचें जिस मशीन पर की जा रही हैं अभी उनके लिए जनरेटर बैकटप की व्यवस्था नहीं है। बिजली जाने पर मशीनें ठप हो जाती हैं।

इसके चलते कर्मचारियों को जांच के लिए सैंपल दोबारा लगाने पड़ते हैं, क्योंकि इससे गलत रिपोर्ट आने की संभावना हो सकती है। कर्मचारियों का कहना है कि बिना जनरेटर बैकअप के 24 घंटे जांच की सुविधा मरीजों की जान संकट में डाल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed