{"_id":"60bf74ad8ebc3e556465875c","slug":"bikru-scandal-by-sending-a-letter-to-the-governor-aap-mp-sought-the-release-of-four-women-including-khushi-dubey","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड : राज्यपाल को पत्र भेजकर आप सांसद ने खुशी दुबे समेत चारों महिलाओं की मांगी रिहाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड : राज्यपाल को पत्र भेजकर आप सांसद ने खुशी दुबे समेत चारों महिलाओं की मांगी रिहाई
Tue, 08 Jun 2021 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Jun 2021 07:16 PM IST
सार
आप सांसद ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर खुशी समेत अमर दुबे की मां क्षमा दुबे, हीरू दुबे की मां शांति दुबे और विकास दुबे की नौकरानी रेखा अग्निहोत्री व उसके ढाई साल के बच्चे को भी रिहा कराने की अपील की।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने बिकरू कांड में खुशी दुबे समेत चार महिलाओं को 10 महीने से जेल में रखे जाने को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की सरासर तानाशाही है। उन्होंने कहा कि खुशी से शादी करने के तीन दिन बाद ही पुलिस ने अमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया था। उस समय तत्कालीन एसपी ने खुशी को निर्दोष बताकर छोड़ने की घोषणा की थी, लेकिन 10 महीने बाद भी खुशी को रिहा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
आप सांसद ने इस संबंध में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर खुशी समेत अमर दुबे की मां क्षमा दुबे, हीरू दुबे की मां शांति दुबे और विकास दुबे की नौकरानी रेखा अग्निहोत्री व उसके ढाई साल के बच्चे को भी रिहा कराने की अपील की।
विज्ञापन
आप सांसद इस मुद्दे पर मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस प्रकरण में दर्ज कराई गई पहली रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पहले एफआईआर में खुशी का नाम तक नहीं था। लेकिन बाद में उसके खिलाफ हत्या से लेकर विस्फोटक अधिनियम समेत कुल 17 धाराओं में मुकदमा लाद दिया गया। उन्होंने कहा कि 10 महीने से जेल में बंद खुशी दो बार अस्पताल में भर्ती भी हो चुकी है और जेल की यातनाएं भी सह रही है। उसके गरीब माता-पिता उसकी रिहाई के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
विज्ञापन