फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bikers looted 5 lakh cash in naka area

दिनदहाड़े हुई पांच लाख की लूट का हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 09 Jul 2016 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Jul 2016 03:00 AM IST
विज्ञापन
bikers looted 5 lakh cash in naka area
घटना के बाद पूछताछ करतीं एसएसपी मंजिल सैनी व अन्य - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के नाका क्षेत्र में गल्ला व्यवसायी दीपक कुमार अग्रवाल के मुनीम रजनीश पांडेय से शुक्रवार हुई दिनदहाड़े लूट का खुलासा हो गया है। लूट में पुराने नौकर शुभम का नाम आया है, जिसने मुखबिरी की थी। त्रिवेणी नगर से शुभम, शैलेंद्र प्रदीप, धनंजय, अभय प्रताप‌ सिंह और उत्तम को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


मुनीम स्कूटी की डिक्की में रुपये से भरा बैग रखकर बैंक ऑफ इंडिया की ऐशबाग शाखा में जमा करने जा रहे थे। एएसपी सिटी पश्चिम सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मोहल्ला मोतीनगर निवासी गल्ला व्यवसायी दीपक कुमार अग्रवाल की दुगावां पुलिस चौकी से सटी दीपक ट्रेडिंग कंपनी नामक दुकान है।
विज्ञापन


उनके ‌मुनीम दोपहर करीब 12:45  बजे रुपये जमा करने स्कूटी से निकले। नवयुग डिग्री कॉलेज के सामने से राजेंद्रनगर के बीच एक नर्सिंग होम के पास दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने मुनीम को टक्कर मारकर गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर गिरते ही मुनीम की पिटाई की और स्कूटी की चाबी से डिक्की खोलकर रुपयों भरा बैग उड़ा दिया। चारों बदमाश ऐशबाग ओवरब्रिज की ओर भाग निकले।

मुनीम ने पहले तो शोर मचाया और फिर दीपक व पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों को दबोचने के लिए बाजार खाला के हैदरगंज तिराहा, बुलाकी अड्डा, नक्‍खास, तालकटोरा, नाका चौराहा, मवैया समेत विभिन्न स्‍थानों पर नाकाबंदी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। एसएसपी समेत कई अफसरों ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।

इस तरह की गई जांच

bikers looted 5 lakh cash in naka area
घटना की जानकारी करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

पुलिस ने वारदात स्‍थल के पास एक नर्सिंग होम व घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि दोपहर 12:24 बजे बाइक सवार दो बदमाशों के पास गले में गमछा डाले तीसरा बदमाश खड़ा था। ऐसा लगा तीनों लोग बातचीत के साथ रजनीश का इंतजार कर रहे थे। 12: 24 पर स्कूटी को टक्कर मारी व वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।

एक बाइक पर दो और दूसरी पर एक बदमाश सवार था, जबकि चौ‌थे बदमाश के पैदल भागने का अनुमान लगाया जा रहा है। रजनीश ने वारदात के तुरंत बाद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करने के साथ दीपक को वारदात की सूचना दी। एसओ नाका धीरेंद्र यादव ने टीम के साथ मौके पर जाकर तहकीकात शुरू की।

लुटेरों के हुलिया व बाइक के बारे में जानकारी करके वायरलेस से सभी थानों को अलर्ट किया। कई इलाकों में नाकाबंदी कराई गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। एसएसपी मंजिल सैनी ने मुनीम रजनीश से जानकारी ली तो पता चला कि लुटेरों ने उससे रकम के बारे में सवाल नहीं किया था, बल्कि टक्कर से सड़क पर गिरी स्कूटी की चाबी निकालकर डिक्की खोली और नोटों से भरा बैग लूट लिया। एसएसपी का पहले ही कहना था कि लुटेरों को लूट की रकम की जानकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed