फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bikers betenup the youth, fir filed

Lucknow News: चौराहे पर गुंडई, परिवार के सामने युवक को पीटा

Tue, 16 May 2023 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 16 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bikers betenup the youth, fir filed
काकोरी। दुबग्गा चौराहे पर रविवार दोपहर बाइक सवार ने एक युवक को उसके परिवार के सामने ही लाठी-डंडों से पीट दिया। जबकि गलती बाइक सवार की ही थी। उसने ही युवक की स्कूटी में टक्कर मारी थी और विरोध जताने पर अपने साथियों को बुलाकर जमकर बवाल काटा। इस दौरान चौराहे से पुलिसकर्मी नदारद रहे।
विज्ञापन

कुछ राहगीरों ने गुंडई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। साथ ही लिखा कि शहर की शांति-व्यवस्था वाले दावे का सच देख रहे हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस हरकत में आई केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बरावन कला कैलाश स्टेट निवासी जितेंद्र तिवारी के मुताबिक, रविवार दोपहर स्कूटी से छोटे भाई की पत्नी वंदना पांडेय, भतीजे आलोक तिवारी के साथ पारा जा रहे थे। दुबग्गा सब्जी मंडी के गेट नंबर-3 के पास सामने से आ रहे बाइक सवार आकाश ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उलटे उन्हें ही गालियां देने लगा। विरोध पर अपने तीन अन्य साथियों को बुलाया। लाठी-डंडे से लैस उसके साथी पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इंस्पेक्टर दुबग्गा प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक, आकाश कनौजिया सहित तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।

यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से भी वायरल किया गया वीडियो
यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से भी इस वीडियो को वायरल किया गया। इस पर लिखा था कि लखनऊ में सरकार की ''शांति-व्यवस्था'' वाले दावे का सच देख रहे हैं सोचिये! दिनदहाड़े बीच बाजार जब गुंडे इतने बेखौफ हैं, तो बाकी प्रदेश का क्या हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed