फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Biker died in road accident

Lucknow News: सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Wed, 11 Dec 2024 04:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 11 Dec 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Biker died in road accident
राहुल। (फाइल फोटो)
लखनऊ। शहीद पथ पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझ गया। दुर्घटना उस वक्त हुई जब बुलेट सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर दफ्तर से घर लौट रहे थे। पीजीआई-आशियाना थानाक्षेत्र की सीमा पर अज्ञात वाहन से बुलेट की टक्कर हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले इंजीनियर के पिता ने पीजीआई थाने में आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मानकनगर के श्रीनगर कॉलोनी निवासी राहुल श्रीवास्तव (24) एचसीएल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। उनके पिता अश्विनी ने बताया कि सोमवार देर रात दो बजे बेटा बुलेट लेकर दफ्तर से लौट रहा था। शहीद पथ पर बुलेट से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टकरा गया। हादसे में बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस उसे ट्रामा-टू लेकर पहुंची, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राहुल के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पीजीआई रवि के मुताबिक घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। हालांकि, आरोपी अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। घटना के समय राहुल हेलमेट लगाए हुए थे। उनके पिता अश्विनी और बड़ी बहन प्रिया भी निजी कंपनी में काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
हादसे की सूचना पर घर में मातम पसर गया। इकलौते बेटे राहुल का शव देखकर संगीता बिलख पड़ीं। पिता बेसुध हो गए। अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed