{"_id":"69b56e19a7ecd36df702178b","slug":"bike-struck-by-speeding-pickup-in-sitapur-uncle-and-nephew-die-maternal-uncle-critically-injured-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आए बाइक सवार, चाचा-भतीजे की मौत; मामा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आए बाइक सवार, चाचा-भतीजे की मौत; मामा गंभीर घायल
Sat, 14 Mar 2026 07:48 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 14 Mar 2026 07:48 PM IST
सार
सीतापुर में बाइक सवार तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। जबकि, मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के सीतापुर में शनिवार को बाइक सवार तीन लोग तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने चाचा-भतीजे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, किशोर के मामा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसा बिसवां थाना क्षेत्र के ब्रजबासिनपुरवा सरैंया गांव के पास हुआ। सकरन के दुदगड़ गांव निवासी आदेश गिरि (15), अपने चाचा गुड्डू गिरि (30) और बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के गौराभारी गांव निवासी मामा ललित गिरि (32) के साथ बाइक से जलालपुर भंडिया जा रहे थे। तभी ब्रजबासिनपुरवा सरैंया गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों को सीएचसी सांडा में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने आदेश और गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। दोनों सगे चाचा भतीजे हैं। वहीं, घायल ललित की हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल ललित आदेश का मामा है। सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली पिकअप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शादी का कार्ड देने बहन के घर आए थे ललित
ललित शुक्रवार को अपने बहनोई वीरेंद्र गिरि के घर परिवार की शादी का एक कार्ड देने आए थे। शुक्रवार रात दुदगड़ में ही रुके थे। शनिवार को शादी के कुछ अन्य कार्ड बांटने आदेश व गुड्डू के साथ जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।