{"_id":"67a8ea531ea0c0902b0b3203","slug":"bike-stolen-from-young-man-report-filed-as-theft-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1070760-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक से बाइक लूटी, रिपोर्ट चोरी में लिखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक से बाइक लूटी, रिपोर्ट चोरी में लिखी
Sun, 09 Feb 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
युवक से बाइक लूटी, रिपोर्ट चोरी में लिखी
लखनऊ। ठाकुरगंज में इटौंजा के माधोपुर सराय गांव निवासी गंगाराम से बाइक लूट हो गई। विरोध पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें पीटा भी। मामले में दुबग्गा पुलिस ने रिपोर्ट चोरी की धारा में दर्ज की।
गंगाराम के मुताबिक 18 जनवरी को रात साढ़े नौ बजे वह बाइक से तेलीबाग अपनी ससुराल जा रहे थे। ठाकुरगंज में कूड़ा चौराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए उन्हें लाठी-डंडों से पीटा और बाइक लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा के मुताबिक पीड़ित ने चोरी की धारा में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई थी। इसलिए लूट की धारा नहीं लगाई गई है। तफ्तीश करने पर पता चला कि घटनास्थल ठाकुरगंज का है। इसलिए मुकदमा ट्रांसफर किया गया है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।