फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike riding doctor dies in road accident, friend injured

Lucknow News: सड़क हादसे में बाइक सवार डॉक्टर की मौत, दोस्त घायल

Tue, 25 Mar 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 25 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bike riding doctor dies in road accident, friend injured
सड़क हादसे में बाइक सवार डॉक्टर की मौत, दोस्त घायल
लखनऊ। गोसाईंगंज में शनिवार को बाइक चालक अंबेडकर नगर के महमदपुर निवासी डॉक्टर विपिन पाल (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके दोस्त सुल्तानपुर के बरियापुर सुरूहुरपुर निवासी शिवम की हालत गंभीर है। दुर्घटना के वक्त विपिन हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


मृतक के पिता राम सूरत ने बताया कि बेटा विपिन पाल सुल्तानपुर के बरियापुर सुरूहुरपुर में पत्नी रेनू और बेटे श्लोक के साथ रहता था। वह पैरामेडिकल क्लीनिक चलाता था। शनिवार को बेटा बाइक से दोस्त शिवम के साथ लखनऊ कुछ काम से गया था। शाम को पांच बजे दोनों लौट रहे थे। गोसाईंगंज में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास अचानक अज्ञात वाहन सवार बेटे की बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के लिए बेटे ने ब्रेक लगा दिया। रफ्तार तेज होने पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी पानी की टंकी में जा घुसी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देखकर शिवम को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पति की मौत की खबर सुनकर रेनू हुईं अचेत

पिता राम सूरत ने बताया कि होली पर बहू पोते के साथ अंबेडकरनगर घर आई थी। विपिन की मौत की खबर सुनकर रेनू अचेत हो गईं। राम सूरत व उनकी पत्नी ने किसी तरह बहू को संभाला। रो-रोकर सभी का हाल बुरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसों में मजदूर व डिलीवरी बॉय की मौत
लखनऊ। सड़क हादसों में मजदूर व डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। दोनों दुर्घटनाएं दुबग्गा और गुडंबा में हुईं। सीतापुर के सिधौली बलदेवपुर निवासी विनीत (23) कैटरर के हेल्पर थे। पिता शिवशंकर के मुताबिक बेटा कृष्णानगर थाने के पास रहता था। शनिवार को वह बाइक से दोस्त बबलू के साथ काम पर गया था। बाइक बिना हेलमेट के विनीत चला रहा था। लौटते समय रात दो बजे दुबग्गा में जॉगर्स पार्क के पास कार की टक्कर से बेटे की मौत हो गई। ट्राॅमा सेंटर में बबलू का इलाज चल रहा है। विनीत के परिवार में पत्नी ममता और एक आठ माह की बेटी है। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक पर केस दर्ज किया जाएगा। महमूदाबाद निवासी रेहान (18) गुडंबा के आदिल नगर में मां जुबैदा और भाई रिजवान के साथ रहते थे। रेहान जोमैटो में डिलीवरी बॉय थे। रविवार रात करीब 12:30 बजे वह पैगरामऊ डिलीवरी देने गए थे। लौटते समय पैगरामऊ मोड़ के पास आलू लदी डीसीएम बेटे की बाइक से टकरा गई। इसके बाद चालक ने डीसीएम की गति और बढ़ा दी। रेहान डीसीएम में फंसकर दो सौ मीटर तक घिसटते चले गए। लोगों के रोकने पर आरोपी डीसीएम खड़ीकर भाग निकला। पुलिस ने रेहान को ट्राॅमा में भर्ती कराया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक डीसीएम कब्जे में ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।


लोहे का एंगल लदा ई रिक्शा जिप्सी से टकराया, एसएसबी जवान जख्मी
मोहनलालगंज। बिंदौआ के पास रविवार को लोहे का एंगल लदा ई रिक्शा एसएसबी की जिप्सी से टकरा गया। हादसे में जिप्सी चला रहा जवान जख्मी हो गया। पुलिस ने ई रिक्शा कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक रविवार को दोपहर दो बजे बिंदौआ में बेकाबू ई रिक्शा जिप्सी से टकरा गया था। लोहे का एंगल जिप्सी का शीशा तोड़ते हुए चालक सिपाही ऋषभ मलिक के चेहरे में धंस गया। पुलिस ने ऋषभ को ट्राॅमा पहुंचाया। एसएसबी के सब इंस्पेक्टर सीताराम ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed