{"_id":"68210a055e09f581ac05ee8f","slug":"bike-rider-dies-in-vehicle-collision-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1198763-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Mon, 12 May 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 12 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
लखनऊ। काकोरी के जलियामऊ इलाके में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार उन्नाव के बाराती खेड़ा निवासी ओम प्रकाश (25) की मौत हो गई। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। इसके अलावा बंथरा के सादुल्लानगर में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।
ओम प्रकाश के भाई सुभाष ने बताया कि छोटू लखनऊ में दिहाड़ी मजदूर थे। शनिवार रात वह काम खत्म कर बाइक से लौट रहे थे। जलियामऊ अंडरपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। उनके मोबाइल से पुलिस ने खबर दी। परिवार में पिता रामसेवक, मां चर्रो और तीन भाई हैं।
इसके अलावा उन्नाव के हसनगंज दयालपुर गांव में रहने वाले अंकित सिंह के मुताबिक गांव के राकेश सिंह (49), राम प्रकाश मौर्य (37) और रविंद्र रावत (42) बंथरा के भटगांव स्थित डीआरडीओ में मजदूरी करते थे। तीनों लोग नौ मई की देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक राकेश सिंह चला रहे थे। बंथरा के बनी-मोहान रोड पर सादुल्लानगर कट के पास सामने से आ रही कार की टक्कर से तीनों घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।