फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike rider dies in collision with SUV

Lucknow News: एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 18 Oct 2024 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 18 Oct 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with SUV
लखनऊ। चिनहट के कमता इलाके में तेज रफ्तार एसयूवी ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। रोकने के बजाय चालक ने रफ्तार बढ़ा दी तो बाइक सवार युवक एसयूवी में फंसकर 100 मीटर तक घिसटता चला गया। उनका बांया हाथ कटकर अलग हो गया और सिर के बाल तक निकल गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी चालक एसयूवी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


बाजारखाला के ऐशबाग करहेटा निवासी रूदल यादव के मुताबिक बेटा रंजीत यादव (25) चारबाग रेलवे स्टेशन स्थित कैंटीन पर काम करता था। कैंटीन से छुट्टी के बाद सुबह आठ बजे तक बाइक टैक्सी चलाता था। शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे रंजीत कैंटीन से निकलने के बाद बाइक से चिनहट कमता चौराहे के पास पहुंचे। तभी अयोध्या की तरफ से आई तेज रफ्तार एसयूवी ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी थी। इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी के मुताबिक एसयूवी को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर मालिक व ड्राइवर के बारे में पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन


इकलौता था रंजीत
रंजीत की मौत की खबर जब उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। रंजीत की तीन बहने हैं। वह परिवार में कमाने वाला इकलौता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed