{"_id":"5c99f121bdec22142544697c","slug":"bike-rider-died-in-an-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक आंखों पर गिरा सिर पर बंधा गमछा, डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक आंखों पर गिरा सिर पर बंधा गमछा, डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत
Tue, 26 Mar 2019 03:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Mar 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
सुनील (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में चिनहट के देवा रोड स्थित टायर निर्माता कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर सुनील यादव की सड़क हादसे में सोमवार सुबह मौत हो गई। वह ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसा सिर पर बंधा गमछा आंखों पर गिरने के चलते हुआ है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, राजाजीपुरम के सेक्टर-12 निवासी सुनील यादव टायर निर्माता कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर थे। सोमवार सुबह वह बाइक से देवा रोड पर स्थित कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे। वह सिर पर गमछा बांधे थे।
विज्ञापन
टेल्को कंपनी के पास हवा लगने से गमछा अचानक चेहरे पर आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन