फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike rammed into truck, teenager killed, friend injured

Lucknow News: ट्रक में घुसी बाइक, किशोर की मौत, दोस्त घायल

Fri, 19 Apr 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Bike rammed into truck, teenager killed, friend injured
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे घुस गई। इससे बाइक सवार महिला सिपाही के बेटे की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। चालक वाहन समेत भाग निकला। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


लखनऊ जिले के कृष्णापल्ली निवासी कृष्णा सिंह (16) पुत्र सूर्यभान सिंह अपने नाना के घर आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने सुल्तानपुर जनौली गांव आया था। उसके साथ उसका दोस्त विनायक शर्मा (17) निवासी गोपालपुरी लखनऊ भी आया था। सुबह करीब आठ बजे कृष्णा अपने दोस्त को छोड़ने जगतपुर जा रहा था।
विज्ञापन

बड़ी करौती गांव के पास वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक सवार युवक सामने से आ रहे ट्रक में घुस गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनके सिर में चोट लगी थी। गंभीर रूप से घायल युवकों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में कृष्ण की मौत हो गई। थाना प्रभारी बबिता पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 12वीं की दी थी परीक्षा
कृष्णा सिंह ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। 12वीं की परीक्षा के बाद वह अपने घर लखनऊ चला गया। मां आरती सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस लखनऊ मुख्यालय में काम करती हैं। एकलौटे बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। बेेटे की मौत की खबर पर यहां पहुंची मां के आंसू नहीं थम रहे हैं। जुबां से ही सिर्फ एक ही बात निकल रही है कि यह सब कैसे हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed