{"_id":"6a5402bf6e71c32aab0455a4","slug":"bike-gets-stuck-under-a-dcm-truck-loaded-with-cng-cylinders-dragged-for-two-kilometers-lucknow-news-c-13-lko1070-1824485-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीएनजी सिलिंडरों से लदी डीसीएम में फंसी बाइक, दो किमी तक घिसटती रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीएनजी सिलिंडरों से लदी डीसीएम में फंसी बाइक, दो किमी तक घिसटती रही
Mon, 13 Jul 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
सरोजनीनगर। इलाके में शनिवार रात बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सीएनजी गैस सिलेंडरों से लदी तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक डीसीएम के अगले हिस्से में फंस गई और करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। इस दौरान बाइक से लगातार चिंगारियां निकलती रहीं, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर दरोगाखेड़ा के पास डीसीएम रुकवाकर चालक को पकड़ लिया।
बंथरा के सैदपुर पुरही निवासी शिवांश मिश्रा ने बताया कि वह हजरतगंज स्थित निजी कंपनी में कार्यरत हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी से लौटते समय कानपुर रोड स्थित स्कूटर इंडिया चौराहे के पास पानी पीने के लिए रुके थे। पानी पीने के बाद जैसे ही बोतल बाइक के बैग में रख रहे थे, पीछे से आई डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क किनारे गिर गए और बच गए, जबकि उनकी बाइक डीसीएम में फंस गई।
ट्रैफिक पुलिस ने डीसीएम के नीचे से चिंगारियां निकलती देख चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेज गति से बंथरा की ओर भागता रहा। पुलिस ने पीछा कर उसे दरोगाखेड़ा के पास रोक लिया। सरोजनीनगर थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि चालक नशे की हालत में मिला। उसने अपना नाम उन्नाव के सोहरामऊ स्थित आशाखेड़ा निवासी सज्जन बताया है। शिवांश की तहरीर पर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।