{"_id":"65b82fbb25593bcb9b065074","slug":"bike-enters-shed-in-fog-young-man-dies-lucknow-news-c-13-lko1012-591349-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोहरे में बाइक छप्पर में घुसी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोहरे में बाइक छप्पर में घुसी, युवक की मौत
Tue, 30 Jan 2024 04:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज इलाके में रविवार रात घने कोहरे में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छप्पर में घुस गया। इससे छप्पर के बांस युवक की आंखों में घुस गए, जिससे उसकी मौत हो गई।
बाराबंकी के लोनीकटरा निवासी ज्ञान सिंह (26) गोसाईंगंज के टिकनियां गांव स्थित ससुराल में रहकर सुशांत गोल्फ सिटी के एक अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। उनके साले अनिल के मुताबिक रविवार देर रात ज्ञान ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से ससुराल जा रहे थे। गोसाईंगंज में नकटा मऊ गांव के पास घने कोहरे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छप्पर में घुस गई। उनकी आंखों में छप्पर के बांस घुस गए। ज्ञान करीब दो घंटे तक वहीं पड़े रहे। राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक ज्ञान की मौत हो चुकी थी। उनकी जेब में मिले मोबाइल से पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। गोसाईंगंज इंस्पेक्टर के मुताबिक हादसे के समय ज्ञान हेलमेट लगाए थे। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।