{"_id":"6a135e047dbba5dbc700e1e4","slug":"bike-collides-with-speeding-thar-two-friends-seriously-injured-lucknow-news-c-13-lko1070-1752273-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेज रफ्तार थार से टकराई बाइक, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेज रफ्तार थार से टकराई बाइक, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल
Mon, 25 May 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 25 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
घटना की सीसीटीवी फुटेज।
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-18 के पास शनिवार रात तेज रफ्तार थार से बाइक टकरा गई। बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। गाजीपुर पुलिस ने थार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
इंस्पेक्टर राजेश मौर्या के अनुसार, इंदिरानगर बी ब्लॉक निवासी कार्तिकेय त्रिपाठी शनिवार रात करीब 10:30 बजे बाइक से दोस्त अमित सिंह के साथ घर जा रहे थे। उनकी बाइक सामने से आ रही थार से टकरा गई। टक्कर से दोनों दोस्त हवा में पांच फीट तक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद थार चालक मौके से भाग गया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों को काफी चोटें आई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रही थार की नंबर प्लेट के जरिये आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।