{"_id":"666789d5727b3130fa0a1697","slug":"bike-collides-with-sewer-lid-woman-dies-son-injured-lucknow-news-c-13-lko1012-752297-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीवर के ढक्कन से टकराई बाइक, गिरकर महिला की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीवर के ढक्कन से टकराई बाइक, गिरकर महिला की मौत, बेटा घायल
Tue, 11 Jun 2024 04:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सड़क के बीचो-बीच बने सीवर के ढक्कन से टकराकर बाइक सवार महिला की गिरकर मौत हो गई, जबकि उनका बेटा जख्मी हो गया। हादसा आशियाना इलाके में हुआ। परिजनों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।
आलमबाग स्थित बड़ा बरहा की रहने वाली कंचन शर्मा (55) लोकबंधु अस्पताल में खाना बनाने का काम करती थीं। उनके बेटे अभय ने बताया कि रविवार शाम भाई विश्वास मां को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। बंगला बाजार पुल के पास सर्विस रोड पर विश्वास की बाइक सड़क के बीचो-बीच बने सीवर के ढक्कन से टकरा कर अनियंत्रित हो गई। मां-बेटे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया, वहां कंचन की मौत हो गई। विश्वास को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। कंचन के पति विष्णु लाल एक निजी स्कूल में इलेक्ट्रीशियन हैं।
परिजनों का आरोप अक्सर होते हैं हादसे
कंचन के बेटे अभय ने बताया कि सीवर सड़क के ठीक बीचो-बीच है। सीवर के चारो तरफ गड्ढानुमा बन गया है। इसके चलते ही विश्वास की बाइक सीवर से टकराकर अनियंत्रित हुई और मां की मौत हो गई। उन्होंने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन मैनहोल के ऊपर लगे ढक्कन से हादसे होते रहते हैं, पर जिम्मेदार अनजान रहते हैं।